Science, asked by rohan9713891030, 10 months ago

"mera desh badal raha hai" par esaay 1000 shabdo me​

Answers

Answered by wwwsumathibabu35
0

Answer:

Explanation:

     मेरा देश बदल रहा है पर निबंध

मेरा देश बदल रहा है  और धीरे-धीरे ही सही  विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता चला जा रहा है

। भारत विश्व की पांचवे नंबर की  अर्थव्यवस्था बनने को ओर बढ़ा रहा है। फिलहाल भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। गेंहू उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। दूध उत्पादन में भारत पहले स्थान पर है। चावल उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है। इंटरनेट यूजर्स के मामले भारत विश्व में दूसरे स्थान पर है। भारत में 89 करोड़ से ज्यादा लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं जो विश्व में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इन्फार्मेशन टेक्नोलोजी से क्षेत्र में भारत के युवाओं में पूरे विश्व में अपना परचम लहराया है। आज अमेरिका आदि जैसे देशों में आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा भारतीय कार्यरत हैं।

खेलों के क्षेत्र में भी भारत ने अपनी साख बनानी शुरु कर दी है। क्रिकेट में भारत शुरु से छाया हुआ ही है। और दो बार विश्वकप (वनडे) और एक बार विश्व कप (टी-20) जीत चुका है। अन्य खेलों में भारत धीरे-धीरे उन्नति कर रहा है। अब पिछले चार-पांच ओलंपिक से हम खाली हाथ नही आते, कुछ न कुछ पदक लेकर ही आते हैं।

देश की जनता अपने अधिकारों के प्रति जाकरूक हो रही है। अब वो जात-पात के नाम पर वोट नही करती। वो अब विकास के नाम पर वोट करती है। देश की जनता ने ऐसे नेताओं को दुत्कार दिया जो जात-पात की राजनीति करते हैं।

देश शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उन्नति कर रहा है। देश की बेटियां भी अब देश के बेटों के समान शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग, ई-पेमेंट जैसे आधुनिक टेक्नोलोजी का उपयोग अब देश की जनता धड़ल्ले से करने लगी है।

सबसे बड़ी बात कि देश के नागरिकों मे अपने देश के लिये कुछ करने का जज्बा जाग उठा है।

सचमुच मेरा देश बदल रहा है।

Similar questions