Hindi, asked by chettrismita9541, 10 months ago

Mera pyara bharat varsh par 10 line


Answers

Answered by chayanikaniyogi
2

बड़े – बड़े वैज्ञानिक, कलाकार, साहित्यकार, साहित्य सेवी, महान सम्राट एवं राजनीतिज्ञों ने समय – समय पर इस धरती पर जन्म लेकर, अपनी प्रतिभा एवं योग्यता से भारत को गरिमा प्रदान की है | अनन्त महान गाथाओं एवं महान विभूतियो की गरिमा से युक्त भारत – भूमि सदा वंदनीय है | विवेकानंद जैसे अध्यात्मिक गुरु एवं देशभक्त ने कहा है – “भारत मेरे बचपन का हिंडोला, यौवन का आनन्दलोक और बुढ़ापे का बैकुंठ है |”

लेकिन आज के भारत पर जब हम दृष्टिपात करते हैं तो एक ओर सुरसा के मुख के समान समस्याएँ मुँह बाए खड़ी हैं तो दूसरी ओर भारत में हो रही प्रगति को भी बहुत बड़ी उपलब्धि माना जायेगा |

आजादी के समय भारत में सुई तक नहीं बनती थी किन्तु आज उपग्रह का भी सफल निर्माण हो रहा है | यदि विशेष रूप से पिछली तीन शताब्दियों में भारतियों के चरित्र को भ्रष्ट करने का सोची – समझी योजना के तहत प्रयास न किया गया होता तो भारत के विकास की गति कई गुना और तीव्र होती | निश्चय ही यह भूल हमारे उन नेताओं से हुई है जिन्होंने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए तो अथक परिश्रम किया किन्तु अन्दर ही अन्दर सड़ते जा रहे घावों और गिरते जा रहे चरित्र की ओर इतना ध्यान नहीं दिया जितना अपेक्षित था | फिर भी यह मानना पड़ेगा कि निरन्तर प्रगति – पथ पर हमारा प्यारा भारतवर्ष अग्रसर है |

जब 26 जनवरी, 1950 को हमारा देश सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतान्त्रिक गणराज्य बना तब से लेकर अब तक भारत विकासोन्मुख अवश्य हैं | विज्ञान के क्षेत्र में हम निरंतर प्रगति कर रहें हैं | और सर्वाधिक गौरव की बात तो यह है कि हिंदी हमारी राजभाषा है और जो भारत के राष्ट्रभाषा का सम्मान पाती है | सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के सिंह हमारा राष्ट्रीय चिन्ह है | तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है | “जन – गण – मन” राष्ट्रीय गान तथा “वंदेमातरम्” राष्ट्रीय गीत है | ‘मोर’ राष्ट्रीय पक्षी तथा ‘बाघ’ राष्ट्रीय पशु है |

कुल मिलाकर कहें तो आज हमारा प्यारा भारतवर्ष एक प्रजातांत्रिक राष्ट्र की सभी सफल मान्यताओं पर खरा उतर रहा है | हमारे भारत में आर्थिक स्तर पर सुदृढ़, मजबूत भारत निर्माण के अथक प्रयास जारी हैं | आज विश्वमंच पर एक उभरती हुई ताकत के रूप में हमारा देश पेश हो रहा है | सचमुच एक मजबूत और स्थायी बदलाव की ओर लगातार हमारा भारत अग्रसर है |

ऐसे में एक भरतवासी होने के लिहाज से हमें अपने देश पर गर्व होना चाहिए, क्योंकि वह देश हमेशा फलता फूलता है जहां लोग अपने देश को जान से भी प्यारा मानते हैं और गर्व महसूस करते है |

Similar questions