Hindi, asked by raghuvendrakumar88, 7 months ago

न भुलाए जाने योग्य
का एक सा

Answers

Answered by Anonymous
2

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द:-

भाषा की सुदृढ़ता, भावों की गम्भीरता और चुस्त शैली के लिए यह आवश्यक है कि लेखक शब्दों (पदों) के प्रयोग में संयम से काम ले, ताकि वह विस्तृत विचारों या भावों को थोड़े-से-थोड़े शब्दों में व्यक्त कर सके। समास, तद्धित और कृदन्त वाक्यांश या वाक्य एक शब्द या पद के रूप में संक्षिप्त किये जा सकते है। ऐसी हालत में मूल वाक्यांश या वाक्य के शब्दों के अनुसार ही एक शब्द या पद का निर्माण होना चाहिए।

दूसरी बात यह कि वाक्यांश को संक्षेप में सामासिक पद का भी रूप दिया जाता है। कुछ ऐसे लाक्षणिक पद या शब्द भी है, जो अपने में पूरे एक वाक्य या वाक्यांश का अर्थ रखते है। भाषा में कई शब्दों के स्थान पर एक शब्द बोल कर हम भाषा को प्रभावशाली एवं आकर्षक बनाते है।

जैसे- राम कविता लिखता है, अनेक शब्दों के स्थान पर हम एक ही शब्द 'कवि' का प्रयोग कर सकते है।

दूसरा उदाहरण- 'जिस स्त्री का पति मर चुका हो' शब्द-समूह के स्थान पर 'विधवा' शब्द अच्छा लगेगा।

इसी प्रकार, अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते है।

यहाँ पर अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के कुछ उदाहरण दिए जा रहे है:-

( अ )

अनुचित बात के लिए आग्रह- (दुराग्रह)

अण्डे से जन्म लेने वाला- (अण्डज)

आकाश को चूमनेवाला- (आकाशचुंबी)

अपने देश से दुसरे देश में समान जाना- (निर्यात)

अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या)

अवसर के अनुसार बदल जाने वाला- (अवसरवादी)

अच्छे चरित्र वाला- (सच्चरित्र)

आज्ञा का पालन करने वाला- (आज्ञाकारी)

अपने देश से दुसरे देश में समान जाना- (निर्यात)

अपनी हत्या स्वयं करना- (आत्महत्या)

अत्यंत सुन्दर स्त्री- (रूपसी)

आकाश को चूमने वाला- (गगनचुंबी)

आकाश में उड़ने वाला- (नभचर)

आलोचना करने वाला- (आलोचक)

आशा से अधिक- (आश

Similar questions