Hindi, asked by neelamkumari, 11 months ago

निबध लिखते समय किन बातो ध्यान रखना चाहिए

Answers

Answered by Satyarth01
46
1) निबंध के विषय पर अधिक से अधिक जानकारी एकत्र करें, इसके लिए आप इन्टरनेट और पुस्कालयों की मदद ले सकते हैं। आप अपने शिक्षक से भी विषय सम्बंधित किताबों या लेखों के बारे में जानकारी ले सकते हैं। यदि आप किसी परिभाषा या वक्तव्य को प्रयोग करना चाहते हैं तो उसे लिख लें और उसका स्रोत भी नोट कर लें। विशेषकर आपकी सोच को बल देती महापुरुषों की उक्तियाँ अवश्य लिख  कर याद कर लें।

ध्यान रहे कि अध्यन करने के पीछे का उद्देश्य चीजों को रटना नहीं बल्कि अपने ज्ञान को बढ़ाना और अपनी एक सोच विकसित करना है।

2) पहले से लिखे उत्कृष्ट निबंधों का अध्यन करें। ऐसा करते हुए आपको एक अच्छे निबन्ध के प्रारूप को समझना है। यहाँ यह भी ज़रूरी नहीं कि आप उसी विषय पर निबंध पढ़ें जिसपर आपको खुद लिखना है, आप किसी भी विषय पर लिखा अच्छा निबंध पढ़कर अपना लेखन सुधार सकते हैं।

3) अपने विषय को लेकर आपने जो विचार बनाए हैं उसकी अपने मित्रों या परिवारजनों से चर्चा करें। चर्चा से निकले प्रमुख बिन्दुओं को नोट कर लें और सही हो तो उनका निबंध में प्रयोग करें।

4) निबन्ध लिखने से पहले उसकी एक रूपरेखा बना लें: आरम्भ, मध्य व अंत मे क्या-क्या लिखना है सोच लें और किसी अन्य पेज पर बुलेट पॉइंट्स में लिख लें।

5) निबंध की भाषा सरल व स्पष्ट हो।

6) लेखन शुद्ध , त्रुटि रहित हो।

7) रटा-रटाया न होकर मौलिक विषय-वस्तु हो।

8) अपने अनुभवों पर आधारित हो।

9) हर तथ्य क्रम में हो मसलन समस्या का अर्थ, कारण, दूर करने के उपाय ओर अंत मे उपसंहार-सभी बातें उचित क्रम में हों।

10) अनावश्यक विस्तार से बचें।

11) तथ्यों की पुनरावृत्ति न करें .

12) शीर्षक व उपशीर्षक को रेखांकित करें।

13) विषय से संबंधित किसी प्रसिद्ध कवि या महा-पुरुष की कोई उक्ति स्मृति में हो तो उसे अवश्य लिखें।

14) अंत मे दोबारा पढ़ कर उसमें आवश्यक सुधार करें और वर्तनी पर विशेष ध्यान दें
Hope it helped .


Satyarth01: Don't forget to mark it
pbaskarrao82pbf3u5: thanks
Satyarth01: pleasure
Answered by coolthakursaini36
15

                         निबंध लेखन की विधि  

निबंध – थोड़े किन्तु चुने हुए शब्दों में किसी विषय पर अपने विचार प्रकट करने के प्रयास को निबंध कहते हैं |

निबंध के मुख्य तीनन अंग हैं – 1. प्रस्तावना 2. प्रसार 3. उपसंहार |

1. प्रस्तावना – प्रस्तावना में निबंध की भूमिका रहती है | इसमे विषय का परिचय दिया जाता है | इसमे लेखक यह बता देता है कि वह क्या और किसके बारे में बात कर रहा है |

2. प्रसार- प्रसार निबंध का सबसे बड़ा भाग होता है जिसमे विषय सम्पूर्ण जानकारी सहित उसके पक्ष और विपक्ष रखे जाते हैं |

3. उपसंहार – यह निबंध का अंतिम भाग होता है इसमें लेखक आरम्भ से लेकर अंत तक एक संक्षिप्त वर्णन या विवेचन करता है |  

निबंध के तीन प्रकार होते हैं – 1. वर्णनात्मक 2. विवरणात्मक 3. विचारात्मक |


Similar questions