Geography, asked by maahira17, 1 year ago

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
(i) जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?
(क) दक्षिण-पश्चिमी मानसून (ख) उत्तर-पूर्वी मानसून (ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (घ) स्थानीय वायु परिसंचरण
(ii) भारत के कितने भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है?
(क) आधा (ख) दो-तिहाई (ग) एक-तिहाई (घ) तीन चौथाई
(iii) दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तथ्य ठीक नहीं है?
(क) यहाँ दैनिक तापांतर कम होता है।
(ख) यहाँ वार्षिक तापांतर कम होता है।
(ग) यहाँ तापमान सारा वर्ष ऊँचा रहता है।
(घ) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है।
(iv) जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब निम्नलिखित में से क्या होता है?
(क) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है।
(ख) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के कारण निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।
(ग) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान और वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं आता।
(घ) उत्तरी-पश्चिमी भारत में झुलसा देने वाली तेज लू चलती है।
(v) कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार भारत में 'As' प्रकार की जलवायु कहाँ पाई जाती है?
(क) केरल और तटीय कर्नाटक में
(ख) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
(ग) कोरोमंडल तट पर
(घ) असम व अरुणाचल प्रदेश में

Answers

Answered by nikitasingh79
14

Answer:

(i) जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण होती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प ख) उत्तर-पूर्वी मानसून सही उत्तर है।

(ii) भारत के तीन चौथाई भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) तीन चौथाई सही उत्तर है।

(iii) दक्षिण भारत के संदर्भ में यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है तथ्य ठीक नहीं है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है‌ सही उत्तर है।

(iv) जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (क) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है उत्तर है।

(v) कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार भारत में 'As' प्रकार की जलवायु कोरोमंडल तट पर में पाई जाती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) कोरोमंडल तट पर सही उत्तर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

Similar questions