Science, asked by gugu7160, 11 months ago

नीचे दिए गए उदाहरण में गेंद का वेग कितनी बार बदलता है, जानने का प्रयास करें: “फुटबॉल का एक खिलाड़ी गेंद पर किक लगाकर गेंद को अपनी टीम के दूसरे खिलाड़ी के पास पहुँचाता है। दूसरा खिलाड़ी उस गेंद को किक लगाकर गोल की ओर पहुँचाने का प्रयास करता है। विपक्षी टीम का गोलकीपर गेंद को पकड़ता है और अपनी टीम के खिलाड़ी की ओर किक लगाता है ।” इसके साथ ही उस कारक की भी पहचान करें जो प्रत्येक अवस्था में बल प्रदान करता है।

Answers

Answered by nikitasingh79
11

उत्तर :  

खींचने , धकेलने और ठोकर लगाने की क्रिया पर बल की अवधारणा आधारित है वस्तु को गति प्रदान करती है । बल से वस्तु में वेग का परिमाण , उसकी दिशा में परिवर्तन  होता है इसलिए -  

ऊपर दिए गए उदाहरण में गेंद का वेग अनेक बार बदला गया।

   वेग में बदलाव              कारक  

१. गेम को किक लगाना  - पहला खिलाड़ी

२. गेंद को गोल की तरफ दिशा बदलना - दूसरा खिलाड़ी

३. गेंद को विपक्षी गोल कीपर द्वारा पकड़ना - गोलकीपर

४. गोलकीपर का गेंद को किक लगाना  - गोलकीपर

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions