Sociology, asked by tabasum9111, 9 months ago

नौकरशाही वर्ग किसे कहते हैं?

Answers

Answered by Anonymous
1

Explanation:

जीव विज्ञानियों ने अधिक विस्तृत परिभाषाएं दी हैं, लेकिन प्रयोग ... बाद वाली दो जातियों को कभी यह व्याख्या करते हुए एक ही जाति माना .

Answered by itzsakshii
3

Explanation:

औद्योगिक क्रान्ति के तुरन्त बाद सामाजिक व राजनीकि ढांचे में आए परिवर्तनों ने संगठन की जिस प्रणाली को वह जन्म दिया, वह नौकरशाही ही है। सामाजिक आर्थिक परिवर्तन के दौर में परम्परागत समाज को संतुलित, व्यवस्थित और विकसित होने हेतु नौकरशाही जैसे तन्त्र की अत्यधिक आवश्यकता महसूस की गई।

यद्यपि विशिष्ट वर्ग के रूप में नौकरशाही जैसे तन्त्र का जन्म युगों पहले ही हो चुका था, लेकिन औद्योगिक क्रान्ति के बाद इसका संगठित रूप उभरकर सामने आया। इसने एक ऐसे वर्ग की भूमिका निभाई जो पूर्णतया: बुद्धिजीवियों और कार्यकुशलता से सम्बन्धित था और सामाजिक परिवर्तन को गतिशील बनाने को तत्पर था। लोकतन्त्रीय राज्यों के उद्भव ने इस वर्ग के महत्व में वृद्धि कर दी। लोक कल्याण पर आधारित प्रजातन्त्रीय सरकारों को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में नौकरशाही तन्त्र ने जो भूमिका अदा की, वह सर्वविदित है।

आज तानाशाही देशों में तो इसे शासक वर्ग द्वारा जनता का शोषण करने का यन्त्र माना जाता है, जबकि प्रजातन्त्र में यह जनकल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रभावशाली साधन है। इसी कारण आज नौकरशाही तन्त्र विशिष्ट वर्ग के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुका है।

Similar questions