Physics, asked by shalinikumaridrg007, 1 month ago

निकट दृष्टि दोष से आप क्या समझते हैं​

Answers

Answered by deepak35679
0

निकट दृष्टि दोष-इस दोष में मनुष्य को पास की वस्तुएँ तो स्पष्ट दिखाई देती है, किन्तु दूर की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती है।निकट दृष्टि दोष के कारण-(1) लैंस से रेटिना तक की दूरी बढ़ जाना, अर्थात् नेत्र के गोले की त्रिज्या का बढ़ जाना।(2) लैंस के पृष्ठों की वक्रता का बढ़ जाना अर्थात् लैंस का मोटा हो जाना, जिससे उसकी फोकस दूरी कम हो जाती है।निकट दृष्टि दोष का निवारण-इंस दोष को दूर करने के लिए ऐसा लैंस प्रयुक्त करना चाहिए जो नेत्रं की अभिसारी क्षमता को कम कर दे। इसलिए, अवतल लैंस प्रयुक्त किया जाता है।

Answered by sauravjha11
0

Explanation:

जिस नेत्र में निकट - दृष्टि दोष होता है वह दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है ।उसके लिए दूर बिंदु (जो सामान्य आखों के लिए अनंत पर होता है) अनंत न होकर नेत्र के निकट कोई बिंदु F पर होता है।

Similar questions