Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पारितंत्र क्या है?
(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से हैं?
(घ) मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।
(च) स्थलमंडल क्या हैं?
(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या हैं?
(ज) जैवमंडल क्या है?

Answers

Answered by nikitasingh79
13

Explanation:

(क) पारितंत्र :  

सभी पौधे, जानवर और मनुष्य अपने आसपास के वातावरण पर निर्भर हैं। अक्सर वे एक-दूसरे पर निर्भर भी होते हैं। जीवित जीवों के बीच यह संबंध, साथ ही जीवों और उनके परिवेश के बीच संबंध एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाते हैं। बड़े वर्षा वन, घास के मैदान, रेगिस्तान, पहाड़, झील, नदी, समुद्र और यहां तक कि एक छोटे से तालाब का एक पारिस्थितिकी तंत्र हो सकता है

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण :

भूमि , जल , वायु, पेड़ पौधे तथा जीव-जंतुओं के मेल से बनता है । इस प्रकार प्राकृतिक वातावरण में जीवीय तथा अजीवीय दोनों परिस्थितियां शामिल है।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक है - प्राकृतिक पर्यावरण (वायु , जल , स्थल, सजीव), मानव निर्मित पर्यावरण तथा स्वयं मानव (एक व्यक्ति, परिवार, समुदाय, धर्म , शैक्षिक, आर्थिक राजनीतिक स्थिति)।

(घ) मानव-निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण : इमारतें, पार्क ,पुल , सड़क, उद्योग ,स्मारक आदि।

 

(च) स्थलमंडल‌:  

पृथ्वी की ठोस ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों तथा खनिजों से बना होता है और यह मिट्टी की पतली परत से ढका  है। स्थलमंडल‌ खनिज संपदा का भी स्रोत है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक  - पादप तथा जंतु

(ज) जैवमंडल :  

पादप तथा जीव जंतु मिलकर जैव मंडल का निर्माण करते हैं । यह पृथ्वी का वह संकीर्ण क्षेत्र है जहां जीवन को संभव बनाने के लिए भूमि, जल एवं वायु एक दूसरे से संपर्क करते हैं। मानव जैव मंडल का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (पर्यावरण ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13730215#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

सही () उत्तर चिह्नित कीजिए-

(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं हैं?

(i) मरुस्थल (ii) ताल (iii) वन

(ख) इनमें से कौन-सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

(i) स्थल (ii) धर्म (iii) समुदाय

(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण हैं?

(i) पहाड़ (ii) समुद्र (iii) सड़क

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?

(i) पादप-वृद्धि (ii) जनसंख्या वृद्धि (iii) फ़सल वृद्धि  

https://brainly.in/question/13730350#

निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

(क) जैवमंडल (i) पृथ्वी को घेरने वाली वायु की चादर

(ख) वायुमंडल (ii) जलीय क्षेत्र

(ग) जलमंडल (iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

(घ) पर्यावरण (iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

(v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं।

(vi) जीवों एवं उनके परिवेश के बीच संबंध  

https://brainly.in/question/13730547#

Similar questions