Hindi, asked by riyasingla889, 5 hours ago

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करो-
छका देना
ठगे-से रह जाना
पेट में दाढ़ी होना​

Answers

Answered by amansingh108065
0

Answer:

छका देना अर्थ अर्थ किसी बात को घुमा फिरा कर कहना ठगे से रह जाना अर्थ बेवकूफ बनते बनते रह जाना एक में दाढ़ी होना असंभव चीज को लेकर बहस करना

Answered by Anonymous
42

Answer:

उत्तर :-

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग करो -

छका देना

  • ➤ अर्थ - बहुत परेशान कर देना
  • ➤ वाक्य प्रयोग - राम ने श्याम को बहुत छकाया।

ठगे-से रह जाना

  • ➤ अर्थ - भौंचक्का-सा, आश्चर्यचकित होना।
  • ➤ वाक्य प्रयोग - साईं बाबा के चमत्कार देखकर मैं ठगा-सा रह गया।

पेट में दाढ़ी होना

  • ➤ अर्थ - दिखने मेँ सीधा, परन्तु चालाक होना। 
  • ➤ वाक्य प्रयोग - चाणक्य अभी मात्रे तीन वर्ष का है लेकिन उसके सामान्य ज्ञान को देख कर तो ऐसा लगता है मनो उसके पेट में दाढ़ी हो।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

अधिक जानकारी :-

 मुहावरा -

.... मुहावरे अरबी भाषा का शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ अभ्यास करना होता है “जो शब्द अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते है हिंदी मे ऐसे वाक्यांश को मुहावरा कहा जाता हैं।”

उदाहरण -

मुहावरा - नौ दो ग्यारह होना।

  • ➲ अर्थ :- भाग जाना
  • ➲ वाक्य प्रयोग :- पुलिस को देख कर चोर नौ दो ग्यारह हो गये।

⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀⠀

★ लोकोक्ति -

.... लोकोक्ति अर्थात लोक और उक्ति यानि किसी विशेष स्थान पर आम जनमानस द्वारा प्रयुक्त उक्ति या कथन।लोकोक्ति या कहावत में स्थान विशेष के भूगोल, संस्कृति और भाषाओँ के मिश्रण के दर्शन होते हैं। ये अपने आप में वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं। लोकोक्तियों में आम जन के अनुभव का निचोड़ या सार मिलता है। लोकोक्तियों या कहावतों के रचनाकार प्रायः अज्ञात होते हैं। लोकोक्ति को कहावत या सूक्ति भी कहा जाता है।

उदाहरण -

लोकोक्ति - अंधों में काना राजा

  • ➲ अर्थ :- अज्ञानियों के बीच थोड़ा ज्ञानी
  • ➲ वाक्य प्रयोग :- गांव में कोई पढ़ा लिखा नहीं था। जब पांचवी कक्षा पास मोहन शहर से आया तो गांव में उसकी खूब धाक हो गयी। सच में अंधों में काना राजा होता है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित अन्य प्रश्न :-

https://brainly.in/question/41802819

Similar questions