Sociology, asked by HamsaThalvar9525, 1 year ago

निम्नलिखित में कौन-सा प्रांत के गठन का आधार होना चाहिए और क्यों?(क) सामान्य भाषा (ख) सामान्य आर्थिक हित (ग) सामान्य क्षेत्र (घ) प्रशासनिक सुविधा

Answers

Answered by dualadmire
0

Answer:

इस प्रश्न का उचित विकल्प है (घ) प्रशासनिक सुविधा

Explanation:

किसी भी प्रांत के गठन के लिए सबसे अहम चीज़ होगी उस प्रांत की प्रशासनिक योग्यता। आर्थिक हित, भाषा या क्षेत्र किसी प्रांत के गठन में अहम किरदार नहीं निभाते।

हर प्रांत, राज्य या देश में विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं जो विभिन्न भाषाएं बोलते हैं, जिनके आर्थिक हित एकदुसरे से काफी भिन्न हैं परन्तु फिर भी वह प्रांत शान्तिपूर्वक है क्योंकि उस जगह का प्रशासन काबिल है।

तो किसी भी प्रांत की स्थापना के लिए सबसे अहम चीज़ है उसका प्रशासन।

Answered by nikitasingh79
0

Answer:

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) प्रशासनिक सुविधा सही उत्तर है।  

Explanation:

प्रांत के गठन का आधार प्रशासनिक सुविधा होना चाहिए क्योंकि अक्सर बड़े राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था अच्छे ढंग से कार्य नहीं कर पाती, जबकि उसको बांटकर एक और राज्य बनाने से प्रशासनिक व्यवस्था ठीक ढंग से कार्य कर सकती है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

भारतीय संविधान की ऐसी चार विशेषताओं का उल्लेख करें जिसमें प्रादेशिक सरकार की अपेक्षा केंद्रीय सरकार को ज्यादा शक्ति प्रदान की गई है।

https://brainly.in/question/11844340

उत्तर भारत के प्रदेशों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के अधिकांश लोग हिंदी बोलते हैं। यदि इन सभी प्रांतों को मिलाकर एक प्रदेश बना दिया जाय तो क्या ऐसा करना संघवाद के विचार से संगत होगा? तर्क दीजिए।

https://brainly.in/question/11844155

Similar questions