निम्नलिखित में से किन्हीं चार वाक्यों को शुद्ध कीजिए --
(क) हमारा लक्ष्य देश की चहुँमुखी प्रगति होनी चाहिए I
(ख) क्या आप पढ़ लिए हैं ?
(ग) इसी स्थान पर कल एक लड़का और लड़की बैठी थी I
(घ) पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया गया I
(ङ) आप समय पर घर लौट आना I
Answers
Answered by
9
प्रश्न में दिए गए वाक्यों का शब्द रूप इस प्रकार होगा..
(क)
अशुद्ध रूप = हमारा लक्ष्य देश की चहुँमुखी प्रगति होनी चाहिए।
शुद्ध रूप — हमारा लक्ष्य देश का चहुँमुखी विकास होना चाहिए।
(ख)
अशुद्ध रूप = क्या आप पढ़ लिए हैं?
शुद्ध रूप — क्या आपने पढ़ लिया है?
(ग)
अशुद्ध रूप = इसी स्थान पर कल एक लड़का और लड़की बैठी थी।
शुद्ध रूप — इसी स्थान पर कल एक लड़का और लड़की बैठे थे।
(घ)
अशुद्ध रूप = पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया गया।
शुद्ध रूप — पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया।
(ङ)
अशुद्ध रूप = आप समय पर घर लौट आना।
शुद्ध रूप — आप समय पर घर लौट जाना
Answered by
3
हमारा लक्ष्य देश की चहुँमुखी प्रगति है |
क्या आपने पढ़ लिया?
इस स्थान पर कल एक लड़का और लड़की बैठे थे I
पुलिस ने डाकुओं का पीछा किया |
Explanation:
- किसी भी भाषा में वाक्य भाषा की एक बहुत महत्वपूर्ण इकाई होती है।
- अंततः लिखने या बोलने के समय हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो कुछ हमने बोला यह लिखा है वह बिल्कुल स्पष्ट सार्थक और व्याकरण की दृष्टि से एकदम शुद्ध हो।
- वाक्यों के विभिन्न अपने स्थान पर मौजूद होने चाहिए और साथ ही हमें व्याकरण के विभिन्न चिन्हों जैसे विराम चिन्ह और अल्पविराम आदि का प्रयोग भी उचित प्रकार से करना आना चाहिए।
- यदि हम इन में से किसी एक भी कारक को इधर-उधर करते हैं तो वाक्य में अशुद्धि उत्पन्न हो जाती है।
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करने के लिए हमें वाक्य में विभिन्न कारक चिन्ह, मात्राओं, वचनों और विराम चिन्हों को सही करके लिखना होता है।
और अधिक जानें:
वाक्य को शुद्ध करके लिखें
brainly.in/question/14381952
Similar questions