Social Sciences, asked by Yasaryoosufa277, 8 months ago

निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है ?
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या

Answers

Answered by nikitasingh79
3

प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है  

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि सही उत्तर है।

अतिरिक्त जानकारी :  

जनसंख्या वृद्धि के तीन महत्त्वपूर्ण घटक है - जन्म दर मृत्यु दर , प्रवसन ।

इनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है :  

जन्म दर :

एक वर्ष में प्रति हज़ार लोगों पर जन्म लेने वाले जीवित बच्चों की संख्या जन्म दर कहलाती है। जन्म दर जितनी ज्यादा होगी जनसंख्या में उतनी तेज़ी से वृद्धि होगी।

मृत्यु दर :

एक वर्ष में प्रति हज़ार लोगों पर मरने वाले लोगों की संख्या मृत्यु दर कहलाती है। यदि मृत्यु दर जन्म दर से अधिक होगी तो जनसंख्या में कमी आएगी। इसके विपरीत स्थिति में जनसंख्या में वृद्धि होगी।

प्रवसन :

प्रवसन का अर्थ है लोगों द्वारा एक प्रदेश से किसी दूसरे प्रदेश में चले जाना है।  इससे उस प्रदेश की जनसंख्या में वृद्धि होती है जहां लोग जाते हैं। भारत में नगरों की बढ़ती जनसंख्या का एक बड़ा कारण ग्रामीणों का प्रवसन है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न‌:  

निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें। (ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है? (iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें। (iv) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।

https://brainly.in/question/9121375

जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

https://brainly.in/question/9122414

Answered by DjAlok7
1

Answer:

The temperature difference between daily maximum and minimum temperatures is known as the diurnal temperature range. ... If the decrease in diurnal temperature range is a “fingerprint” of human-induced global warming, climate scientists need a better AFIS.

Similar questions