Hindi, asked by rishab2204, 8 months ago

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए| (क) भारतीय किसान के कष्ट अन्नदाता की कठिनाइयां कठोर दिनचर्या सुधार के उपाय (ख) स्वच्छता आंदोलन क्यों बदलाव हमारा उत्तरदायित्व (ग) मन के हारे हार है मन के जीते जीत निराशा अभिशाप दृष्टिकोण परिवर्तन सकारात्मक सोच

Answers

Answered by PravinRatta
84

भारतीय किसान के कष्ट तथा उनकी कठिनाइयां

भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर करती है। गांव में ज्यादातर लोगों का रहना होता है इसलिए ये लोग कृषि से ही अपना जीवन चलाते हैं।

लेकिन इसके बावजूद भी हमारे देश के किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। इन किसानों की बहुत सारे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके उतने मेहनत के बावजूद भी उन्हें उनके मेहनत के तुलना में कम मुनाफा होता है।

कृषि करने में जितना खर्च आता है, कई बार किसानों को वो भी वापस नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें कर्ज लेना पड़ता है। प्राकृतिक आपदा आने से जब उनका फसल बर्बाद हो जाता है तब वह कर्ज में और डूबते चले जाते हैं।

अगर अनाज हो भी जाता है तब भी उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता है जिसके कारण उन्हें कम कीमतों में अपने अनाज को बेचना पड़ता है। सरकार द्वारा अनाज के मूल्य निर्धारित किए गए हैं लेकिन सभी किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है।

Answered by subhashishb179
64

Answer:

The answer is attached herewith.

Request:

If it helped u plz, comment below or say thanks, rate it as much as it helped u and also plz mark me as brainliest if u like it. Thank you

Attachments:
Similar questions