Geography, asked by maahira17, 9 months ago

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें :
(i) भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
4

(i) भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना निम्न प्रकार से है :  

(1) उच्च जनसंख्या घनत्व :  

इसमें नगरीय क्षेत्र, मैदानी राज्य एवं तटीय राज्यों को शामिल करते हैं‌। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 9340 , पश्चिम बंगाल में 903 , बिहार में 880, केरल में 819 , उत्तर प्रदेश में 690 तथा तमिलनाडु में 480 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर उच्च घनत्व था। इसके अतिरिक्त अंडमान निकोबार दीप समूह को छोड़कर सभी केंद्र शासित प्रदेशों में भी उच्च जनसंख्या घनत्व पाया जाता है। वह 2011 की जनगणना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 11320, बिहार में 1106, बंगाल में 1028, केरल में 860 ,उत्तर प्रदेश में 829 ,तमिलनाडु में 555 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व निर्धारित किया गया है।

(2) मध्य जनसंख्या घनत्व :  

असम ,गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड एवं उड़ीसा में मध्य जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।

(3) निम्न जनसंख्या घनत्व :  

हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय राज्यों उत्तर पूर्वी राज्य अंडमान निकोबार दीप समूह में निम्न जनसंख्या घनत्व पाया जाता है।  

वर्ष 2001 में अरुणाचल प्रदेश में जनसंख्या घनत्व 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर था, जबकि वर्ष 2011 में बढ़कर 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो गया है। जनसंख्या घनत्व को मापने का एक उचित माध्यम कृषित भूमि पर जनसंख्या घनत्व का मापन है। इसे दो प्रकार से विभक्त किया जा सकता है  -  

कायिक घनत्व = कुल जनसंख्या + निवल कृषि क्षेत्र

कृषीय घनत्व = कुल कृषक जनसंख्या + निवल कृषि क्षेत्र

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15113188#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में हैं।

(i) भारत के अत्यंत उष्ण एवं शुष्क तथा अत्यंत शीत व आर्द्र प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्य निम्न है। इस

कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।

(ii) भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारण को लिखिए।

(iii) भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता कैची क्यों है?

(iv) "कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।" स्पष्ट कीजिए।  

https://brainly.in/question/15113281#

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।

(i) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन सी है?

(क) 102.8 करोड़ (ग) 328.7 करोड़

(ख) 318.2 करोड़ (घ) 121 करोड़

(ii) निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?

(क) पश्चिम बंगाल (ग) उत्तर प्रदेश

(ख) केरल (घ) पंजाब

(iii) सन् 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?

(क) तमिलनाडु (ग) केरल

(ख) महाराष्ट्र (घ) गोआ

(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?

(क) चीनी-तिब्बती (ग) आस्ट्रिक

(ख) भारतीय-आर्य (घ) द्रविड़  

https://brainly.in/question/15113240#

Similar questions