Geography, asked by maahira17, 9 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।
(i) लोहा इस्पात उद्योग किसी देश के औद्योगिक विकास का आधार है, ऐसा क्यों?
(ii) सूती वस्त्र उद्योग के दो सेक्टरों के नाम बताइए। वे किस प्रकार भिन्न हैं?
(iii) चीनी उद्योग एक मौसमी उद्योग क्यों है?
(iv) पेट्रो-रासायनिक उद्योग के लिए कच्चा माल क्या है? इस उद्योग के कुछ उत्पादों के नाम बताइए।
(v) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के प्रमुख प्रभाव क्या हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
3

(i) लोहा इस्पात उद्योग किसी देश के औद्योगिक विकास का आधार है, ऐसा इसलिए है क्योंकि लौह इस्पात उद्योग एक आधारभूत उद्योग है। इस उद्योग से विनिर्मित उत्पादों का प्रयोग दूसरे अन्य उद्योग करते हैं। यह  उद्योग लगभग सभी क्षेत्रों के लिए आधारिक अवसंरचना के निर्माण में सहयोग करता है, जिससे औद्योगिक  विकास की शुरुआत होती है।

(ii) सूती वस्त्र उद्योग के दो सेक्टरों के नाम निम्न प्रकार से हैं :  

  • संगठित सेक्टर
  • विकेंद्रित सेक्टर

खादी सहित हथकरघा और विद्युतकरघों से उत्पादित कपड़ा विकेंद्रित सेक्टर में शामिल है, जबकि मिलों द्वारा उत्पादित कपड़ा संगठित सेक्टर में शामिल है।  

 

(iii) चीनी उद्योग एक मौसमी उद्योग है। इसके निम्न कारण है :  

(1) यह उद्योग गन्ने के उत्पादन के समय पर निर्भर करता है।

(2) इस उद्योग को वर्ष भर कच्चे माल की आपूर्ति नहीं हो सकती, इसलिए गन्ने की कटाई के समय ही यह उद्योग चालू रहता है।

(iv) पेट्रो-रासायनिक उद्योग के लिए कच्चे माल के रूप में अपरिष्कृत पेट्रोल (कच्चा पेट्रोल) का प्रयोग होता है।  

इस उद्योग के कुछ उत्पादों के नाम निम्न प्रकार से है :  

  • बहुलक
  • कृत्रिम रेशा
  • प्रत्यास्थलक
  • पृष्ठ संक्रियक मध्यवर्ती

(v) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के प्रमुख प्रभाव निम्न  हैं :  

सूचना प्रौद्योगिकी ने देश में आर्थिक एवं सामाजिक रूपांतरण की एक नई संभावना को विकसित किया है।

इसके चलते भारत का सेवा क्षेत्र तीव्र गति से विकास के साथ ही देश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान कर वाहक बना हुआ है।

इसमें सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी आई है। यह अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराता है तथा भारत सॉफ्टवेयर निर्यातक देश के रूप में विश्व पटल पर उभरा है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (निर्माण उद्योग) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15140682#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।

(i) कौन-सा औद्योगिक अवस्थापना का एक कारण नहीं है?

(क) बाज़ार (ग) जनसंख्या घनत्व

(ख) पूँजी (घ) ऊर्जा

(ii) भारत में सबसे पहले स्थापित की गई लौह-इस्पात कंपनी निम्नलिखित में से कौन सी है?

(क) भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी (आई.आई.एस.सी.ओ.)

(ख) टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी (टी.आई.एस.सी.ओ.)

(ग) विश्वेश्वरैया लौह तथा इस्पात कारखाना……….

https://brainly.in/question/15141077#

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

(i) 'स्वदेशी' आंदोलन ने सूती वस्त्र उद्योग को किस प्रकार विशेष प्रोत्साहन दिया?

https://brainly.in/question/15141245#

Similar questions