Math, asked by BrainlyHelper, 10 months ago

निम्नलिखित संख्याओं में प्रत्येक के लिए वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या ज्ञात कीजिए जिससे इस संख्या को भाग देने पर वह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाए। इस तरह ज्ञात की गई संख्या का वर्गमूल भी ज्ञात कीजिए। (i) 252 (ii) 2925 (iii) 396 (iv) 2645 (v) 2800 (vi) 1620

Answers

Answered by nikitasingh79
6

Answer: Step-by-step explanation:

1) 252

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

252 = (2 × 2) × (3 × 3) × 7

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 7 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 7 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴ (252 ÷ 7) = (2 × 2) × (3 × 3) × (7÷7)

∴ √36 = 2 × 3  = 6

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या  7 है जिससे 252 को भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √36 = 6 है।

2) 2925

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

2925 = (3 x 3) x (5 x 5) x 13

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 13 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 13 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴ (2925 ÷ 13) = (3 x 3) x (13/13 ) x (5 × 5)

√225 = 3  × 5  

√225 = 15

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या 13 है जिससे 2925 को  भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √225 = 15 है।

3) 396

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

396 = (2 x 2) x (3 x 3) x 11

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 11 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 11 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴ (396 ÷ 11) = (2 x 2) x (3 x 3) x (11÷ 11)

√36 = 2 × 3

√36 = 6

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या  11 है जिससे 396 को भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √36 = 6 है।

 

4) 2645

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

2645 = (23 x 23) x 5  

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 5 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 5 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴ 2645 ÷ 5 = (23 x 23) × (5 ÷ 5)

√529 = 23  

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या 5 है जिससे 2645 को भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √529 = 23 है।

5) 2800

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

2800 = (2 × 2) x (2 x 2) x (5 x 5) x 7

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 7 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 7 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴ (2800 ÷ 7) = (2 × 2) x (2 x 2) x (5 x 5) x (7÷ 7)

√400 = 2 × 2 × 5  = 20

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या  7 है जिससे 2800 को भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √400 = 20 है।

6) 1620

अभाज्य गुणनखंड द्वारा हम प्राप्त करते हैं :  

1620 = (2 x 2 )x (3 x 3) x (3 x 3) x 5

यह स्पष्ट है कि पूर्ण वर्ग संख्या प्राप्त करने के लिए इसे 5 से भाग करते हैं।

इसलिए दी गई संख्या को 5 से भाग करना चाहिए ताकि भागफल पूर्ण वर्ग बन जाए।

∴(1620 ÷ 5)= (2 x 2 )x (3 x 3) x (3 x 3) x (5÷5)

√324 = 2 × 3 × 3 = 18

अतः  वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या  3 है जिससे 1620 को भाग करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाएंगी और इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल  √324 = 18 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्नलिखित संख्याओं में प्रत्येक के लिए वह सबसे छोटी पूर्ण संख्या ज्ञात कीजिए जिससे इस संख्या को गुणा करने पर यह एक पूर्ण वर्ग संख्या बन जाए। इस पूर्ण वर्ग संख्या का वर्गमूल भी ज्ञात कीजिए। (i) 252 (ii) 180 (iii) 1008 (iv) 2028 (v) 1458 (vi) 768

https://brainly.in/question/10905410

अभाज्य गुणनखंड विधि से निम्न संख्याओं का वर्गमूल ज्ञात कीजिए: (i) 729 (ii) 400 (iii) 1764 (iv) 4096 (v) 7744 (vi) 9604 (vii) 5929 (viii) 9216 (ix) 529 (x) 8100

https://brainly.in/question/10904346

Answered by dhirajp9508456366
1

Answer:

252 का l.c.m. क्या होगा

Similar questions