Hindi, asked by TanmayIshwar, 2 months ago

निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह करके समास का नाम बताइये -
यथाशक्ति देशभक्ति पंचवटी
पीताम्बर​

Answers

Answered by aryaveerpanwar0
0

Answer:

निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह करके समास का नाम बताइये -

यथाशक्ति देशभक्ति पंचवटी

पीताम्बर

Answered by Anonymous
3

(क) यथाशक्ति

  • अर्थ - शक्ति के अनुसार
  • संधिविच्छेद - यथा + शक्ति
  • समास - अव्ययीभाव समास

अव्ययीभाव समास :- जिस समस्तपद में पहला पद अव्यय दूसरा पद संज्ञा होता है, उसे अभी भाव समास कहते हैं।

उदाहरण: आजन्म, निसंदेह, प्रतिक्षण

"यथाशक्ति" में "यथा" एक अव्यय है व "शक्ति" संज्ञा शब्द है, इसी कारण है अव्ययीभाव समास का उदाहरण है। "यथा" का अर्थ है "के अनुसार"।

(ख) देशभक्ति

  • अर्थ - देश के लिए भक्ति
  • संधिविच्छेद - देश + भक्ति
  • समास - तत्पुरुष समास

तत्पुरुष समास में उत्तर पद प्रधान होता है व पूर्व पद गौण होता है, समस्त पद बनाते समय विभक्ति कालू हो जाता है।

उदाहरण - विद्यालय, यज्ञशाला, डाकगाड़ी

"देशभक्ति" में "भक्ति" प्रधान है, व समास करते वक्त विभक्ति "के लिए" का लोप हो गया है इसीलिए यह संप्रदान तत्पुरुष समास का उदाहरण है।

(ग) पंचवटी

  • अर्थ - पांच वटों (कुटिया) का समूह
  • संधिविच्छेद - पंच + वटी
  • समास - द्विगु समास

जिस समस्तपद में पहला पद संख्या वाचक होता है, उसे द्विगु समास कहते हैं।

उदाहरण- त्रिलोक, नवरात्र

"पंचवटी" में "पंच" का अर्थ है पांच ( 5 ), यह संख्या को दर्शाता है, इसी कारण पंचवटी द्विगु समास का उदाहरण है।

(घ) पितांबर

  • अर्थ - पीले है अंबर (कपड़े) जिसके अर्थात विष्णु
  • संधिविच्छेद - पीत + नंबर
  • समास - बहुव्रीहि समास

बहुव्रीहि समास में दोनों पद प्रधान ने होकर किसी अन्य तीसरे पद का बोध कराते हैं‌।

उदाहरण - गजानन, गिरधर

पितांबर शब्द का अर्थ है पीले है अंबर जिसके, पीत वस्त्र धारक विष्णु का बोध कराता है, इसलिए यहां पीत या अंबर प्रधान ने होकर अन्य शब्द "विष्णु" प्रधान है।

ध्यान दें- पितांबर बहुव्रीहि व कर्मधारय समास दोनों का उदाहरण है।

पितांबर - पीले है जो वस्त्र, यदि पितांबर का अर्थ इस प्रकार निकाला जाए, तो वह कर्मधारय समास का उदाहरण है

Similar questions