Hindi, asked by jotrandhawa9468, 8 months ago

निर्देशानुसार उत्तर दीजिएः क) डलिया में आम हैं, दूसरे फलों के साथ आम रखे हैं। (सरल वाक्य बनाइए) ख) शर्मीला पीलक पेड़ के पत्तों में छुपकर बोलता है। (संयुक्त वाक्य बनाइए) ग) पीलक जितना शर्मीला होता है उतनी ही इसकी आवाज़ भी शर्मीली है। (वाक्य भेद लिखिए)

Answers

Answered by shishir303
2

प्रश्न में दिए गए वाक्यों का निर्देश के अनुसार वाक्य परिवर्तन किस प्रकार होगा...

(क) डलिया में आम हैं, दूसरे फलों के साथ आम रखे हैं। (सरल वाक्य में बनाइए)

सरल वाक्य — डलियां में दूसरे फलों के साथ आम रखे हैं।

(ख) शर्मीला पीलक पेड़ के पत्तों में छुप कर बोलता है। (संयुक्त वाक्य बनाइए)

संयुक्त वाक्य — शर्मिला पीलक पेड़ के पत्तों में छुपता है और बोलता है।

(ग) पीलक जितना शर्मिला होता है, उतनी ही इसकी आवाज भी शर्मीली है। (वाक्य भेद लिखिए)

वाक्य भेद — यह एक मिश्र वाक्य है, क्योंकि इसमें एक प्रधान वाक्य और एक आश्रित उपवाक्य है।

Explanation:

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

वाक्य परिवर्तन से संबंधित प्रश्नों के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर जाएं...

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

(क) जो लोग ईर्ष्या करते हैं मुझे पसंद नहीं। (सरल वाक्य में बदलिए)

(ख)  वे लोग घूमने के लिए बगीचे में गए थे। (मिश्र वाक्य में बदलिए)

(ग)  केले खाकर बंदर चला गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)

(घ)  जो लोग मेहनती होते हैं वे उन्नति करते हैं (सरल वाक्य में बदलिए)

https://brainly.in/question/14878892

नीचे लिखे वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का रूपांतरण कीजिए- क) वे हरदम किताबें खोलकर अध्ययन करते रहते थे। (संयुक्त वाक्य) ख) मैं सफल हुआ और कक्षा में प्रथम स्थान पर आया। (सरल वाक्य) ग) एक बार बिल्ली ने उचककर दो में से एक अण्डा तोड़ दिया। (मिश्र वाक्य) घ) वह छह मंजिली इमारत की छत थी जिस पर एक पर्णकुटी बनी थी। (सरल वाक्य)

https://brainly.in/question/15026391

Similar questions