Hindi, asked by KingAadi007, 2 months ago

Nagaland Par Kavita​

Answers

Answered by aD4U
2

भारत के मानचित्र पर नागालैण्ड Nagaland

राजधानी कोहिमा

सबसे बड़ा शहर दीमापुर

जनसंख्या 19,78,502

- घनत्व 119 /किमी²

क्षेत्रफल 16,579 किमी²

- ज़िले 12

राजभाषा अंग्रेज़ी[1]

गठन 1 दिसम्बर 1963

सरकार नागालैण्ड सरकार

- राज्यपाल आर. एन. रवि

- मुख्यमंत्री नेफियू रियो

- विधानमण्डल एकसदनीय

विधान सभा (60 सीटें)

- भारतीय संसद राज्य सभा (1 सीट)

लोक सभा (1 सीट)

- उच्च न्यायालय गुवाहाटी उच्च न्यायालय

(कोहिमा खंडपीठ)

डाक सूचक संख्या 797 और 798

वाहन अक्षर NL

आइएसओ 3166-2 IN-NL

www.nagaland.gov.in

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।[2]

नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है।[3] हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।[4][5]

राज्य ने १९५० के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा है। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था, क्योंकि इसे कानून, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपने दुर्लभ संसाधनों को प्रतिबद्ध करना था।[6][7] हालांकि पिछले डेढ़ दशकों में, राज्य में हिंसा काफी कम हुई है, जिससे राज्य की वार्षिक आर्थिक विकास दर १०% के करीब पहुंची है, और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेज़ी से विकसित हो रहा राज्य बन पाया है।

नागालैण्ड की स्थापना १ दिसम्बर १९६३ को भारत के १६वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल ९% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई ३८४० मी है। यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएं नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं।[8] यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है।

इतिहास संपादित करें

मुख्य लेख: नागालैंड का इतिहास

इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (यह नाग लोगो की भूमि है हिन्दी मे) के अनुसार रखा था।भारत में नाग लोगो की संख्या बहुमत में है ये नाग लोग वैसे तो पूरे भारत में निवास करते हैं परंतु महाराष्ट्र और नागालैंड में इनके नाम से राज्य एवं जिले का नाम पड़ा है। सन 1832 में कैप्टन जेनकींस और पेंबर्टन के रूप में पहले यूरोपियन नागालैंड में आये थे। नागालैंड भारत का 1 दिसंबर 1963 में सोलवा राज्य बना।

Similar questions