Hindi, asked by wadewilson5016, 8 months ago

Nath sakal sukh sath tumhare kon sa alankar hai

Answers

Answered by cjiaviralabhilash
19

Answer:

अनुप्रास अलंकार!! (स वर्ण की आवृत्ति एक से अधिक बार हुई है।।)

Explanation:

mark me as brainliest plz

Answered by jayathakur3939
11

नाथ सकल सुख साथ तुम्हारा में अनुप्रास अलंकार है :-

(‘स ’ वर्ण की आवृति हो रही है। यह आवृति वाक्य का सौंदर्य बढ़ा रही है। अतः यह अनुप्रास अलंकार है )

अलंकार का अर्थ :-

अलंकार का अर्थ होता है – आभूषण या श्रंगार चांदी के आभूषण अर्थात सौंदर्यवर्धक गुण अलंकार कहलाते हैं | अलंकार स्वयं सौंदर्य नहीं होते, वे काव्य के सौंदर्य को बढ़ाने वाले सहायक तत्व होते हैं | अलंकारों के योग से  काव्य मनोहारी बन जाता है |

अलंकार के तीन प्रकार :-

  1. शब्दालंकार
  2. अर्थालंकार
  3. उभयालंकार

शब्दालंकार की परिभाषा :-

शब्दालंकार दो शब्दों से मिलकर बना होता है – शब्द + अलंकार। शब्द के दो रूप होते हैं – ध्वनी और अर्थ। ध्वनि के आधार पर शब्दालंकार की सृष्टी होती है। जब अलंकार किसी विशेष शब्द की स्थिति में ही रहे और उस शब्द की जगह पर कोई और पर्यायवाची शब्द के रख देने से उस शब्द का अस्तित्व न रहे उसे शब्दालंकार कहते हैं।

अर्थार्त जिस अलंकार में शब्दों को प्रयोग करने से चमत्कार हो जाता है और उन शब्दों की जगह पर समानार्थी शब्द को रखने से वो चमत्कार समाप्त हो जाये वहाँ शब्दालंकार होता है।

शब्दालंकार के भेद :-

  1. अनुप्रास अलंकार
  2. यमक अलंकार
  3. पुनरुक्ति अलंकार
  4. विप्सा अलंकार
  5. वक्रोक्ति अलंकार
  6. शलेष अलंकार

अनुप्रास अलंकार :-

जब किसी काव्य को सुंदर बनाने के लिए किसी वर्ण की बार-बार आवृति हो तो वह अनुप्रास अलंकार कहलाता है। किसी विशेष वर्ण की आवृति से वाक्य सुनने में सुंदर लगता है।

Similar questions