Hindi, asked by tvlu5426, 9 months ago

पेड का महत्व eassy in hindi of 150 words

Answers

Answered by paporidevi1998
1

Answer:

Explanation:

प्रस्तावना- हमारे जीवन में वृक्षों का बहुत महत्व है। वृक्ष हमारे देश की प्राकृतिक सम्पदा हैं। इन्हें पेड़ों के झुण्ड, जंगल के रूप मंे जाना जाता है। वृक्ष हमें कच्ची साम्रगी-उधोगांे के लिए लकड़ी देते हैं। पेड़ बाढ़ों और भूमि के कटाव को रोकते हैं। इनसे आंखों को भाने वाली हरियाली मिलती है। पेड़ हमें अनेक प्रकार की कच्ची सामग्री, जैसे रबड़, इलायची, मसाले, उपयोगी जड़ी-बूटियां और फल-फूलों को प्रदान करते हैं। हमें पेड़ों का जीवन बचाना चाहिये। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहियें। गौतम बुद्व को ‘निर्वाण‘ एक वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ था। पेड़ हमें गर्मी में छाया देते हैं।

वृक्ष मानव-जीवन में उपयोगी-वृक्षों की महिमा हमारे आदिग्रंथों में वर्णित है। ये हमारे जीवनदाता होते हैं। पेड़ पयार्वरण को प्रदुषण से बचाते हैं। ये दूषित वायु को सोखते हैं और शुद्व आॅक्सीजन हमें देते हैं।

ऋषि-मुनियों एवं प्राचीन आचार्यों ने वृक्ष लगाने के महत्व को पुत्र-जन्म के महत्व के समान मान्यता प्रदान की है। वृक्ष विहीन धरती को तो हम कल्पना भी नहीं कर सकते। वृ़क्ष न हों तो पर्यावरण प्रदुषण इनता बढ़ जायेगा कि शुद्व आॅक्सीजन के लिए हम तरस जायेंगे, मानवता का विनाश हो जायेगा।

उपंसहार- कुछ लोग स्वार्थवश लकड़ी को ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने के लिए चोरी-चोरी पेड़ों को काटते हैं, हमें उन्हें रोकना चाहिये। प्रत्येक मनुष्य को एक पेड़ लगाना चाहिये और उसकी देखभान करनी चाहिये। ऐसा करने से हमें प्रदुषण की समस्या से छुटकारा मिल जायेगा।

Similar questions