Political Science, asked by gangaram6277, 11 months ago

पाकिस्तान और लोकतांत्रिकरण और इनमें कौन - कौन सी कठिनाइयां हैं ?

Answers

Answered by smartyjay9
8

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी देश के इतिहास में ऐसी पहली पार्टी बन गई है जिसने लगातार पांच साल लोकतांत्रिक ढंग से चुनी सरकार चलाई है. सैन्य शासन के लिए बदनाम पाकिस्तान में पीपीपी का यह कार्यकाल लोकतंत्र को मजबूत बना सकता है.

Answered by TbiaSupreme
21

"पाकिस्तान में लोकतंत्रिकरण के रास्ते में बहुत सी कठिनाइयां हैं| पाकिस्तान में कभी सैन्य शासन तो कभी लोकतंत्र शासन चलता है| वहां सैन्य शक्ति स्थापित होने और लोकतंत्र को मजबूत होने से रोकने में निम्नलिखित कारण मुख्य भूमिका निभाते हैं

1. पाकिस्तान की सामाजिक व्यवस्था में कट्टरपंथी, धार्मिक नेताओं तथा सेना का दबदबा है और अवसर मिलते ही सैनिक शक्ति नागरिक प्रशासन पर प्रभावी हो जाती है|

2. पाकिस्तान में आरंभ से ही सैनिक शक्ति पर नागरिक प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है|

3. निर्वाचित सरकारे भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन स्थापित नहीं कर पाई है|

4. लोकतांत्रिक सरकारें भी विदेशी सहायता पर आश्रित रहती हैं और देश में सामाजिक, आर्थिक विकास की ओर ध्यान नहीं देती| जनता में प्रशासन के प्रति असंतोष बना रहता है|"

Similar questions