Hindi, asked by shivioberoi959996280, 7 months ago

प्लास्टिक की डोर से क्या नुकसान हो सकते हैं​

Answers

Answered by bhatiamona
14

प्लास्टिक की डोर से क्या नुकसान हो सकते हैं

प्लास्टिक की डोर से अनेक तरह के नुकसान होते हैं। प्लास्टिक से बनी डोर बेहद मजबूत होती है और यह आसानी से नहीं टूटती। इसके साथ ही यह ज्लदी गलती भी नहीं है, जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है।

प्लास्टिक की डोर बेहद तीखी होती है, जो किसी को भी आसानी से घायल कर सकती है। प्लास्टिक की डोर से पतंग उड़ाने का प्रचलन चल पड़ा है, लेकिन प्लास्टिक की डोर बनी पतंग उड़ाने वाले की उंगलियां घायल हो जाती हैं। प्लास्टिक की डोर से आसमान में उड़ने वाले पक्षियों को भारी नुकसान पहुंचता है और अनेक पक्षी घायल होकर अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं।

प्लास्टिक की डोर के कारण राह चलने वाले स्कूटर मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो जाते हैं, क्योंकि ये डोर से उनके कान, गले आदि में फंसकर उनको घायल कर सकती है और ऐसी स्थिति में दुर्घटना होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। इसलिए प्लास्टिक से बनी डोर को हर जगह प्रतिबंध प्रतिबंधित करने पर अभियान चलाया जा रहा है। प्लास्टिक की डोर क अपेक्षा परंपरागत धागे से बनी डोर अधिक उपयोगी और सहूलियत वाली होती है।

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

संबंधित कुछ अन्य प्रश्न...►

https://brainly.in/question/11847398

प्लास्टिक कितने प्रकार के होते हैं? प्रत्येक प्रकार के प्लास्टिक के दो-दो उदाहरण दीजिए।

Answered by praveshpandey11345
4

Answer:

plastic ke Door Se pakshiyon ko nuksan Hota Hai

Similar questions