Hindi, asked by yoyomsd9208, 1 year ago

पालत पशु पर निबंध | Write an essay on Pet Animal in Hindi

Answers

Answered by coolthakursaini36
28

                       “पालतू पशु”

भूमिका:->पशु मनुष्य के सबसे पुराने मित्र हैं। पशुओं के माध्यम से ही मनुष्य का जीवन आसान हुआ है। अगर पशु ना होते तो हमारा जीवन निश्चित रूप से बहुत ही कष्टकारी होता। प्राचीन काल से ही पशुओं ने मनुष्य का साथ दिया है और आज भी दे रहे हैं। पशु मनुष्य की अनेक जरूरतों को पूरा करते हैं।

मनुष्य और पशुओं का इतिहास:-> प्रागैतिहासिक काल में जब मनुष्य ने खेती करना और समूह में रहना शुरू किया तो उसने पशुओं को पालना प्रारंभ किया। वेदों में भी गाय की उपयोगिता का व्याख्यान किया है। गाय को कामधेनु कहा गया है।

पशुओं के लाभ:-> पशु पालने की अनेक लाभ हैं। जैसे हमें गाय दूध देती है। बैलों को कृषि कार्य में लाया जाता है। कुत्ता घर की रखवाली करता हैं। बिल्ली घर में चूहों को मारकर हमारे अन्य भंडार को सुरक्षित रखती है। भेड़ों से हमें उन प्राप्त होती है जिससे हम अपने लिए वस्त्र बना सकते हैं। भेड़ बकरियों तथा मुर्गियों के मांस का मनुष्य सेवन भी करता है। घोड़ों को भारी सामान ढोने के कार्यों में प्रयोग किया जाता है। और भी बहुत से कार्य हैं जिनमें मनुष्य पशुओं का इस्तेमाल करता है। अगर पशु ना होते तो सच में मनुष्य का जीवन बहुत ही कष्टकारी और दुसाध्य होता।

उपसंहार:-> पशु हमारे सच्चे मित्र हैं लेकिन मनुष्य क्रूर बनता जा रहा है। पशुओं के साथ बर्बरता के साथ पेश आता है। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके अंदर भी प्राण हैं। हमें उनको अच्छे ढंग से पालना चाहिए क्योंकि वो हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं। पशुओं के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।


Answered by harish214042
3

Answer:

.01ee \tan(e \gamma)

Similar questions