Science, asked by adityakumar4129, 4 months ago

प्रौद्योगिकी का क्या अर्थ है ?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या सम्बन्ध है ?
हरित क्रान्ति क्या है ?
राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का क्या योगदान है ?
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में होने वाली हानियों को संक्षेप में लिखिए।
इंटरनेट क्या है?
परिवहन के चार साधनों के नाम लिखिए ?​

Answers

Answered by samridhi566
1

Answer:

प्रौद्योगिकी, व्यावहारिक और औद्योगिक कलाओं और प्रयुक्त विज्ञानों से संबंधित अध्ययन या विज्ञान का समूह है। कई लोग तकनीकी और अभियान्त्रिकी शब्द एक दूसरे के लिये प्रयुक्त करते हैं। जो लोग प्रौद्योगिकी को व्यवसाय रूप में अपनाते है उन्हे अभियन्ता कहा जाता है। आदिकाल से मानव तकनीक का प्रयोग करता आ रहा है। आधुनिक सभ्यता के विकास में तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान है। जो समाज या राष्ट्र तकनीकी रूप से सक्षम हैं वे सामरिक रूप से भी सबल होते हैं और देर-सबेर आर्थिक रूप से भी सबल बन जाते हैं।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में क्या संबंध है

1:- आकाश और द्रव्य में विद्युत्-चुम्बकीय तरंगों के संचरण के सिद्धांत के अध्ययन से रेडियो, टेलीविजन, रडार आदि का विकास हुआ। 2:- सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण के नियम के अध्ययन से ही विभिन्न प्रकार के अंतरिक्ष यानों और उपग्रहों का प्रक्षेपण संभव हुआ।

भारत में हरित क्रांन्ति की शुरुआत सन 1966-67 में प्रारम्भ करने का श्रेय नोबल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर नारमन बोरलॉग को जाता हैं।लेकिन भारत में एम. एस. स्वामीनाथन को इसका जनक माना जाता है। हरित क्रांन्ति से अभिप्राय देश के सिंचित एवं असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाले संकर तथा बौने बीजों के उपयोग से फसल उत्पादन में वृद्धि करना हैं। हरित क्रान्ति भारतीय कृषि में लागू की गई उस विकास विधि का परिणाम है, जो 1960 के दशक में पारम्परिक कृषि को आधुनिक तकनीकि द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने के रूप में सामने आई। क्योंकि कृषि क्षेत्र में यह तकनीकि एकाएक आई, तेजी से इसका विकास हुआ और थोड़े ही समय में इससे इतने आश्चर्यजनक परिणाम निकले कि देश के योजनाकारों, कृषि विशेषज्ञों तथा राजनीतिज्ञों ने इस अप्रत्याशित प्रगति को ही 'हरित क्रान्ति' की संज्ञा प्रदान कर दी। हरित क्रान्ति की संज्ञा इसलिये भी दी गई, क्योंकि इसके फलस्वरूप भारतीय कृषि निर्वाह स्तर से ऊपर उठकर आधिक्य स्तर पर आ चुकी थी। उपलब्धियाँ है|

हमारे देश में पृथ्वी, अग्नि, त्रिशूल जैसी मिसाइलों का निर्माण और सफल प्रक्षेपण हो चुका है। इनके प्रयोग से शत्रु देशों के युद्ध अस्त्रों को नष्ट किया जाता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास से मनुष्य को केवल लाभ ही नहीं मिला है वरन इससे अनेक प्रकार की हानियाँ भी हुई हैं। बड़े-बड़े उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्टों को नदियों में अथवा भूमि पर विसर्जित कर दिया जाता है, जिसके कारण नदी का जल तथा भूमि प्रदूषित हो रही है।

इंटरनेट सूचना तकनीक की सबसे आधुनिक प्रणाली है। इंटरनेट को आप विभिन्न कंप्यूटर नेटवर्को का एक विश्व स्तरीय समूह (नेटवर्क) कह सकते है। ... इंटरनेट किसी एक कंपनी या सरकार के अधीन नही होता है, अपितु इसमें बहुत से सर्वर (Server) जुड़े हैं, जो अलग अलग संस्‍थाओं या प्रायवेट कंप‍नीयों के होते हैं।

सबसे प्रमुख परिवहन के साधन हैं हवाई परिवहन, रेल परिवहन सड़क परिवहन और जल परिवहन, लेकिन अन्य तरीके भी उपलब्ध हैं जिनमें पाइप लाइन, केबल परिवहन, अंतरिक्ष परिवहन और ऑफ-रोड परिवहन भी शामिल हैं।

Answered by sristy12
1

Answer:

I will not give the ans

shameless

Abhi jo ques post kiye

Similar questions