Hindi, asked by jasveerkaurjatana, 5 days ago

प्रकृति का वरदान पेड़ पौधे पर अनुच्छेद लिखिए जिसमें क्वेश्चन​

Answers

Answered by ramnarayansingh73178
4

Answer:

वृक्ष हमारे परम हितैसी निःस्वार्थ सहायक अभिन्न मित्र हैं। ... वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं।

Answered by botop045
3

Explanation:

पुराने समय से वृक्षों की पूजा की जाती है। वृक्षों से हमे कई अनगिनत सामग्री प्राप्त होती है। वनो से औषधि प्राप्त होती है जिससे कई रोगो के उपचार के लिए आयुर्वेदिक दवाईयां बनाई जाती है। वृक्ष प्रकृति और पर्यावरण की सुंदरता को बनाये रखता है। मन को सुकून और शान्ति मिलती है जब हम वृक्षों से भरे उद्यान को देखते है। वृक्षों से सिल्क , रबर , फल , फूल , बांस इत्यादि कई आवश्यक वस्तु पायी जाती है।वृक्ष प्रकृति द्वारा दिया गया एक अनमोल देन है। वृक्ष अपना भोजन खुद बनाते है। प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन खुद बनाते है। हम जो कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण में छोड़ते है , उसका उपयोग करके वह अपने खाने का निर्माण करते है और फिर ऑक्सीजन गैस छोड़ते है। ऑक्सीजन गैस के बिना हमारा और सारे प्राणियों का जीवित रहना असंभव है।वातावरण में मौजूद प्रदूषण को दूर करने के लिए वृक्षारोपण ज़रूरी है। जब वर्षा अधिक होती है , तो उपजाऊ मिटटी बहकर चली जाती है। जहाँ वृक्ष होते है वह अपने जड़ो की सहायता से मिटटी को रोक कर रखते है और भूमि कटाव को रोकते है।प्रदूषण निरंतर पृथ्वी पर अपना भीषण रूप धारण कर रही है। गाड़ियों से निकलने वाले धुंआ यानी जहरीली गैस हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसमें कई जहरीली गैस मौजूद होती है। अगर वृक्ष अधिक लगाए जाएंगे तो प्रदूषण में कमी आएगी।

जितने अधिक वृक्ष होंगे ,वातावरण शुद्ध और साफ़ रहेगा। अतिरिक्त शहरीकरण की वजह से प्रदूषण अपने चरम सीमा पर पहुँच चूका है। वृक्ष वातावरण में नमी पैदा करते है। वर्षा के पानी को तेज़ी से बहने से रोकते है। वृक्ष सूर्य के अतिरिक्त तेज़ किरणों से सभी जीवो को बचाते है। उनके छाए में बैठकर सभी विश्राम करते है।मनुष्य स्वार्थ , लोभ और उन्नति की आड़ में वनो को काट रहे है। वनो को साफ़ करके कारखाने , मकान बनाया जा रहा है। वृक्षों का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में , भवन और इत्यादि सजावट के लिए किया जा रहा है। प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखने के लिए वृक्षों का संरक्षण ज़रूरी है।

वनो को लगातार काट जाने के कारण कई पशु पक्षियों की प्रजातियां समाप्त हो गयी है। लगातार जनसंख्या वृद्धि के कारण लोगो की आवश्यकता बढ़ रही है। यह एक वजह है जिसके कारण पेड़ो की अंधाधुंध कटाई की जा रही है।

Similar questions