History, asked by Sonali57051, 9 months ago

प्रश्न 10.
भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन की मुख्य घटनाओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
राष्ट्रीय आन्दोलन की प्रमुख घटनाओं की तिथि वर्षवार तालिका बनाएँ।

Answers

Answered by shishir303
0

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की प्रमुख घटनाएं क्रमानुसार इस प्रकार हैं...

1885 ▬ सन् 1855 में ए. ओ. ह्यूम ने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ की स्थापना की।

1890 ▬ 1890 के दशक में मध्य भारत में भीषण अकाल पड़ा।

1905 ▬ 1905 में ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल प्रांत का विभाजन पूर्वी बंगाल और पश्चिमी बंगाल में कर दिया गया।

1907 ▬ 1907 गुजरात (तत्कालीन बंबई प्रांत) के सूरत शहर में कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में कांग्रेस दो धड़ों में विभाजित हो गई। एक दल का नाम नरम दल और दूसरे दल का नाम गरम दल पड़ा।

1911 ▬ 1911 में बंगाल के विभाजन को रद्द कर पुनः उसका एकीकरण कर दिया गया।

1919 ▬ 1919 में ब्रिटिश सरकार ने रॉलेक्ट एक्ट लागू किया जिसके अंतर्गत किसी भी भारतीयों को बिना किसी मुकदमा को चलाए  गिरफ्तार किया जा सकता था और लंबे समय तक जेल में रखा जा सकता था।

1919 ▬ 13 अप्रैल 1919 को रॉलेट एक्ट के विरोध में पंजाब के अमृतसर शहर के जलियांवाला बाग नामक जगह पर हुई जनसभा में जनरल डायर द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी से हजारों निर्दोष लोगों की जान चली गई और इतिहास में यह कांड जलियांवाला बाग हत्याकांड के नाम से कुख्यात हुआ।

1920 ▬ 1920 में गांधी जी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

1922 ▬ 1922 में गोरखपुर के चौरी-चौरा नामक स्थान पर असहयोग आंदोलन के आंदोलनकारियों द्वारा की गई हिंसक गतिविधि के कारण गांधी जी ने असहयोग आंदोलन का समापन कर दिया।

1928 ▬ 1928 में ब्रिटिश सरकार ने भारत में सुधार के कार्यक्रमों के लिए लंदन से साइमन कमीशन को भारत भेजा, जिसमें सारे अंग्रेज अफसर थे एक भी भारतीय नहीं था। सामान कमीशन का पूरे देश में विरोध किया गया और एक विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज से लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई।

1929 ▬ प्रसिद्ध क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह ने केंद्रीय विधानसभा के अंदर बम विस्फोट को अंजाम दिया। बाद में वो पकड़े गये।

1930 ▬ गांधी जी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की।

1931 ▬ सरदार भगत सिंह को फांसी दी गई। उसी साल चंद्रशेखर आजाद भी इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए।

1942 ▬ अगस्त 1942 में गांधीजी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की। 1943 ▬ 1943 क्रांतिकारी हेमू कालाणी को फांसी की सजा दी गई।

1943 ▬ सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का नेतृत्व संभाला।

1946 ▬ नौसैनिकों ने विद्रोह किया।

1947 ▬ भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान नाम का नया देश बना। 15 अगस्त 1947 को भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता मिली।

Similar questions