Social Sciences, asked by ganapo5304, 10 months ago

प्रश्न 10.
खरीफ की फसल कब बोई तथा कब काटी जाती हैं?

Answers

Answered by kabir7210
2

Answer:

june July main boi jaati hai aur September October main kaati jaati hai

Answered by shishir303
2

खरीफ की फसल जून जुलाई के महीने में बोई जाती है और सितंबर-अक्टूबर के महीने में काटी जाती है।

खरीफ की फसल को बोले के लिए अधिक तापमान की जरूरत होती है और इसे पकने के लिए शुष्क वातावरण की जरूरत होती है इस कारण इसे उत्तर भारत में जून-जुलाई के महीने में बोया जाता है। उस समय उत्तर भारत का तापमान गर्म और शुष्क होता है। फिर इन्हें सितंबर-अक्टूबर के महीने में काट लिया जाता है।

‘खरीफ’ शब्द अरबी भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ है ‘पतझड़’ क्योंकि यह फसल सितंबर-अक्टूबर के महीने में तैयार होती हैं और उसी समय काटी जाती है और सितंबर-अक्टूबर का महीना पतझड़ का महीना होता है इसके लिए इस फसल को खरीफ की फसल कहते हैं।

कुछ खरीफ की प्रमुख फसलों के नाम इस प्रकार हैं...

  • धान यानी चावल
  • मक्का
  • मूंगफली
  • मूंग
  • ज्वार
  • बाजरा
  • सोयाबीन
  • उड़द
  • अरहर
  • जूट
  • कपास
  • गन्ना
Similar questions