Social Sciences, asked by kharatishan2, 3 months ago


प्रश्न 17:- आत्मविश्वासी व्यक्तियों के गुणों को विस्तार पूर्वक समझाइए?

Answers

Answered by kamakshinegi68
26

Answer:

जो व्यक्ति आत्मविश्वास से ओत-प्रोत है, उसे अपने भविष्य के प्रति किसी प्रकार की चिन्ता नहीं रहती। उसे कोई चिन्ता नहीं सताती। दूसरे व्यक्ति जिन सन्देहों और शंकाओं से दबे रहते हैं, वह उनसे सदैव मुक्त रहता है। यह प्राणी की आंतरिक भावना है।

Answered by franktheruler
0

आत्मविश्वासी व्यक्तियों के गुणों को निम्न प्रकार से समझाया गया है

  • आत्मविश्वास एक आध्यात्मिक तथा मानसिक शक्ति है। आत्मविश्वास से ही स्वतंत्र विचारों की प्राप्ति होती है।आत्मविश्वास हो तो असंभव कार्य भी संभव हो सकते है।
  • जिस व्यक्ति में भरपूर आत्मविश्वास है वह अपने जीवन में कभी असफल नहीं होता। उसे कभी पराजय का मुंह नहीं देखना पड़ता।
  • आत्मविश्वास के धनी लोगों के सारे कार्य आसानी से हो जाते है।
  • हमारे जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास उतना ही आवश्यक है जितना मनुष्य के लिए ऑक्सीजन तथा मछली के लिए पानी आवश्यक है।
  • आत्मविश्वास हममें ऐसी ऊर्जा का संचार करता है जिससे किसी कार्य की सफलता में आने वाली रुकावटों का आसानी से सामना किया जा सकता है।
  • आत्मविश्वास कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।

#SPJ2

संबंधित प्रश्न

https://brainly.in/question/29528322

आत्म विश्वास से क्या होता है, जानने के लिए देखे:

https://brainly.in/question/22781747

Similar questions