Hindi, asked by ajayaa4240, 10 months ago

प्रश्न 3 में दिए आँकड़ों से प्राप्त सारणी के लिए एक आयतचित्र बनाइए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) किस समूह में श्रमिकों की संख्या सबसे अधिक है?
(ii) कितने श्रमिक रु 850 या उससे अधिक अर्जित करते हैं?
(iii) कितने श्रमिक रु 850 से कम अर्जित करते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
2

Answer with Explanation:

उपरोक्त आंकड़ों का आयत चित्र और बारंबारता सारणी नीचे आकृति में निरूपित की गई है।

(i) 830 - 840 इस वर्ग में श्रमिकों की संख्या 9 है।

(ii) 10 श्रमिक रु 850 या उससे अधिक अर्जित करते हैं।

(iii) 20 श्रमिक रु 850 से कम अर्जित करते हैं।

★★ग्राफ में,  

** साप्ताहिक मजदूरी (weekly wages) **श्रमिकों की संख्या (number of workers)

आयात चित्र (histogram) :

आयात चित्र वर्गीकृत आंकड़ों का आलेखीय निरूपण है जिसमें वर्ग अंतराल क्षैतिज अक्ष पर तथा संगत वर्ग बारंबारताओं को ऊर्ध्वाधर अक्ष पर अंकित किया जाता है । प्रत्येक वर्ग के लिए एक आयत की रचना इस प्रकार की जाती है कि उसका आधार वर्ग अंतराल हो तथा उसकी ऊंचाई संगत बारंबारता से निर्धारित हो।

बारंबारता सारणी(frequency table) :  

आंकड़ों के विभिन्न प्रेक्षणों  की बारंबारता को दर्शाने वाली सारणी को बारंबारता बंटन सारणी अथवा सरलता से बारंबारता सारणी कहते हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।  

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

किसी फैक्ट्री के 30 श्रमिकों की साप्ताहिक मजदूरी (रुपयों में) निम्नलिखित है :830, 835, 890, 810, 835, 836, 869, 845, 898, 890, 820, 860, 832, 833, 855, 845,  804, 808, 812, 840, 885, 835, 835, 836,878, 840, 868, 890, 806, 840  

मिलान चिह्नों का प्रयोग करते हुए, अंतरालों 800-810, 810-820 इत्यादि वाली एक बारंबारता सारणी बनाइए।

https://brainly.in/question/10764291

किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसंद करते हैं। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

(i) यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसंद करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था?

(ii) किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसंद किया जाता है?

(ii) यदि कोई कैसेट कंपनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी.डी. बनाएगी?

https://brainly.in/question/10764577

Attachments:
Similar questions