Political Science, asked by govindahirwar7773, 1 month ago

प्रश्न 3. दक्षिण एशिया क्षेत्र की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।​

Answers

Answered by bhatiamona
19

दक्षिणी एशिया क्षेत्र की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं...

  • दक्षिण एशिया क्षेत्र से तात्पर्य भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव तथा श्रीलंका जैसे भारतीय उपमहाद्वीप के देशों को मिलाकर बनाया गया एक क्षेत्र से है। इसमें अफगानिस्तान तथा म्यानमार भी शामिल हो जाते हैं। इन सभी देशों के मिलेजुले क्षेत्र को दक्षिण एशिया कहा जाता है।
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ पर सद्भाव भी है और शत्रुता भी है। आशा भी है और निराशा भी है। पारस्परिक शंकायें भी हैं और विश्वास भी है। भारत पाकिस्तान के बीच तनाव इस क्षेत्र का एक प्रमुख मुद्दा है।
  • दक्षिण एशिया क्षेत्र विविधता से भरपूर है। इसके उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला है तो दक्षिण में हिंद महासागर है। इसके पश्चिम में अरब सागर है तो पूर्व में बंगाल की खाड़ी है।
  • दक्षिण एशिया की भौगोलिक विशेषता, क्षेत्र की भाषाई, सामाजिक तथा सांस्कृतिक विविधता इसे एक विशेष क्षेत्र संदर्भित करती है।ोम
Answered by govardhankushwaha
0

दक्षिण एशिया एक ऐसा क्षेत्र है जहां सद्भावना भी है एवं शत्रुता भी है और आशा और निराशा भी है तथा पारस्परिक शंका' विश्वास साथ साथ विद्यमान है

Explanation:

Similar questions