Social Sciences, asked by gandlaumapower2648, 9 months ago

प्रश्न 4.
श्वेत क्रान्ति से आप क्या समझते हैं? इससे विभिन्न वर्गों को क्या-क्या लाभ प्राप्त हुए?

Answers

Answered by bhatiamona
6

Answer:

दूध के उत्पादन में की जाने वाली वृद्धि को श्वेत क्रांति कहा जाता है।

भारत में दुग्ध उत्पादन करने वाले सबसे अधिक पशु पाए जाते हैं और भारत का दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान भी है। लेकिन एक समय पशुओं की नस्ल की गुणवत्ता अच्छी ना होने के कारण दुग्ध उत्पादन उतना नहीं हो पाता था जितना होना चाहिए था और उसकी लागत भी ऊंची पड़ती थी। इन्हीं सब कमियों के सुधार के लिए सरकार ने एक कार्यक्रम चलाया जिसे ‘श्वेत क्रांति’ का नाम दिया गया। 1970 में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, गुजरात के आणंद गांव में श्वेत क्रांति की शुरुआत हुई थी। जिसे ऑपरेशन फ्लड नाम दिया गया। इस क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन थे।

श्वेत क्रांति के लाभ नंबर...

(1) श्वेत क्रांति के परिणाम स्वरूप दूध के उत्पादन में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई और भारत विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया।

(2) क्रांति के फलस्वरूप डेयरी व्यवसाय में लगे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ।

(3) इस क्रांति के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अनेक बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हुए।

(4) श्वेत क्रांति के कारण ग्रामीण आधारभूत संरचनाओं का विकास हुआ। जैसे सड़क, संचार, बैंकिंग आदि।

(5) शहरी क्षेत्र में दूध की मांग अधिक होने के कारण दूध की उपलब्धता बढ़ी।

(6) पशुओं की नस्लों में सुधार संभव हो पाया और अच्छी नस्लों के पशुओं की प्रजाति को विकसित करने में सफलता मिली।

Similar questions