Hindi, asked by rbuttu53, 5 months ago

प्रश्न 4. तुम भारत माता की सेवा किस रूप में करना चाहोगे?​

Answers

Answered by bhatiamona
0

तुम भारत माता की सेवा किस रूप में करना चाहोगे ?​

भारत माता हमारे देश की आन वान और शान है | भारत माता देश की पृष्ठभूमि का हर वो हिस्सा है जो हमें प्राणों से प्यारा है | इसके लिए अपनी जान न्योछावर करने को तैयार है |

अगर मुझे भारत माता की सेवा करने का मौका मिलता है तो एक सैनिक बन कर देश की सेवा करना चाहता हूँ | भारत का हर सैनिक भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है | इसी वजह से हमारे पड़ोसी देश भी भाई चारा रखने को मजबूर हैं | भारत की आजादी में भी कई क्रांतिकारी सैनिकों ने अपना बलिदान देकर इसे अंग्रेजों के पंजे से आजाद करवाया था  | भगत सिंह, चन्द्र शेखर आजाद जैसे वीरों ने लड़ते लड़ते अपनी जान दे दी | आजादी के बाद भी भारत को कई लड़ाईयों का सामना करना पड़ा | दुश्मन देशों के नाकों चने चबाने में भारत के हर सैनिक ने अपना योगदान दिया  और भारत माता की रक्षा की | हमें भारत के हर सैनिक पर गर्व है |

Similar questions