Hindi, asked by bs480717, 6 months ago

प्रश्न:-8-- (क) निम्रलिखित वाक्यों में अव्यय शब्द ढूंढ़े
१.राम धीरे-धीरे चल रहा है।
२.वह कल शिमला जाएगा।
३. आजकल पैट्रोल महंगा हो गया है।
(ख) निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलें
१. अंग्रेज़, देशभक्तों को तरह-तरह की यातनाएं देते थे। (प्रश्रवाचक वाक्य)
२. राम घर जाकर सो गया। (संयुक्त वाक्य)
३. वह लड़का मेरा भाई है। (वाक्य का भेद बताएं)
(ग). निम्रलिखित शब्दों के दो-दो भिन्नार्थक शब्द लिखें
घट,हार​

Answers

Answered by shishir303
13

(क) निम्रलिखित वाक्यों में अव्यय शब्द ढूंढ़े

१.राम धीरे-धीरे चल रहा है।

अव्यय शब्द ► धीरे-धीरे

अव्यय का भेद ►क्रिया विशेषण अव्यय

२.वह कल शिमला जाएगा।

अव्यय शब्द ► कल

अव्यय का भेद ► कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय

३. आजकल पैट्रोल महंगा हो गया है।

अव्यय शब्द ► आजकल

अव्यय का भेद ► कालवाचक क्रिया विशेषण अव्यय

(ख) निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलें

१. अंग्रेज़, देशभक्तों को तरह-तरह की यातनाएं देते थे। (प्रश्रवाचक वाक्य)

प्रश्नवाचक ► क्या अंग्रेज देशभक्तों को तरह-तरह की यातनायें देते थे।

२. राम घर जाकर सो गया। (संयुक्त वाक्य)

संयुक्त वाक्य ► राम घर गया और सो गया।

३. वह लड़का मेरा भाई है। (वाक्य का भेद बताएं)

वाक्य का भेद ► सरल वाक्य

(ग). निम्रलिखित शब्दों के दो-दो भिन्नार्थक शब्द लिखें

घट,हार​

घट ► घड़ा

घट ► कोई घटना का घटना

हार ► पराजय

हार ► माला

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by 123shamaali1987
6

Answer:

= राम धीरे धीरे चलता है।

= राम घर जाकर सो गया।

= आजकल पेट्रोल महंगे हो गए।

Explanation:

गिव मी फुल स्टार प्लीज एंड वन थैंक्स प्लीज ओके नेक्स्ट क्वेश्चन में मिलते हैं ठीक है ।☺☺☺☺

Similar questions