History, asked by ishaagrawal1797, 9 months ago

प्रश्न 9.
मुगल साम्राज्य के पतन के किन्हीं चार कारणों का वर्णन कीजिए।

Answers

Answered by shishir303
1

मुगल साम्राज्य के पतन के चार कारण इस प्रकार हैं...

(1) मुगल शासकों की अयोग्यता — मुगल शासन के पतन के कारणों में इसके शासकों की अयोग्यता भी है। औरंगजेब तक तो लगभग समस्त शासकों ने ठीक प्रकार से शासन किया लेकिन औरंगजेब के बाद के सारे मुगल शासक अयोग्य निकले और वह हमेशा भोग-विलास में ही डूबे रहते थे। इससे उन्होंने शासन व्यवस्था पर ध्यान देना कम कर दिया और यह कारण उनके साम्राज्य के पतन की वजह बना।

(2) अमीरों (सरदारों) का पतन — मुगल सम्राटों जो चारित्रिक पतन होना शुरू हुआ तो उनके अमीरों (सरदारों) का भी पतन होना शुरू हो गया और वह भी अपने सम्राटों की भांति भोग-विलासी जीवन की ओर मुड़ गए और सिर्फ अपने स्वार्थ तक ही सीमित रह गए। वे लोग आपस में लड़ने भी लगे उनके चरित्र का पतन हो चुका था और वह शासन और प्रशासन के स्तर पर अयोग्य हो गए थे। इस कारण मुगल साम्राज्य पतन की ओर अग्रसर हो गया।

(3) उत्तराधिकार के नियम का अभाव — मुगल साम्राज्य में उत्तराधिकार के चयन के लिए कोई निश्चित नियम नहीं था। मुगल साम्राज्य में यह नियम नहीं था कि बादशाह की मृत्यु के बाद उसका बड़ा बेटा ही गद्दी पर बैठेगा। बल्कि मुगल साम्राज्य में हमेशा यह होता आया था कि जो तलवार के जोर पर अपना वर्चस्व स्थापित कर लेगा वही राज्य की गद्दी पर बैठेगा। इस कारण धीरे-धीरे मुगल साम्राज्य में योग्य उत्तराधिकारी का अभाव होने लगा और तलवार के जोर पर अयोग्य शासक भी गद्दी पर बैठने लगे।

(4) बाहरी आक्रमण — औरंगजेब के बाद मुगल साम्राज्य कमजोर होता जा रहा था और मुगल साम्राज्य की कमजोरी का लाभ उठाकर नादिर शाह और अहमद शाह अब्दाली जैसे बाहरी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण करने शुरू कर दिए। इस तरह उन्होंने मुगल साम्राज्य की मजबूती में सेंध लगानी शुरू कर दी। इससे मुगलों की ताकत एकदम कम होनी शुरु हो गई वो मुगल साम्राज्य कमजोर होता गया।

इस प्रकार के निम्न कारण रहे जिससे मुगल साम्राज्य कमजोर हुआ और उसका मुगल साम्राज्य का पतन होना आरंभ हुआ।

Similar questions