Hindi, asked by deenamerlindavid, 1 year ago

प्रश्न2.निर्देशानुसार उत्तर लिखिए :-
(क) पानी गिरा और पुस्तक गीली हो गई ( सरल वाक्य में)
(ख) वर्षा हई और पक्षी चहचहाने लगे। (मिश्र वाक्य में)

Answers

Answered by bhatiamona
1

प्रश्न में दिए गए वाक्यों  निर्देश अनुसार परिवर्तन वाक्य परिवर्तन इस प्रकार होगा..

(क) पानी गिरा और पुस्तक गीली हो गई। (सरल वाक्य में बदलें)

सरल वाक्य = पानी गिरने से पुस्तक गीली हो गई।

(ख) वर्षा हुई और पक्षी चहचाहने लगे।

मिश्र वाक्य — जैसे ही वर्षा हुई वैसे ही पक्षी चहचहाने लगे

Explanation:

रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं...

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य

सरल वाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है, अर्थात इसमें एक ही उद्देश्य और एक विधेय तथा एक ही क्रिया होती है।

संयुक्त वाक्य में दो या दो से अधिक वाक्य होते हैं, जो एक योजक द्वारा जुड़े रहते हैं।

मिश्र वाक्य में एक मुख्य वाक्य होता है, शेष उपवाक्य होते हैं, जो मुख्य वाक्य के आश्रित वाक्य कहलाते हैं।

मिश्र वाक्य से संबंधित प्रश्न

मैं तुम्हारे साथ व्यापार करना चाहता हूँ मिश्र वाक्य

https://brainly.in/question/14648018

उसने चोरी की बात नही काबुली। मिश्र वाक्य  में बदलिए

brainly.in/question/12057299

Similar questions