Math, asked by rvinod5022, 8 months ago

पीतल से बने एक अर्ध गोलाकार कटोरे का आन्तरिक व्यास 10.5 सेमी है।116 प्रति 100 सेमी2 की दर से इसके आन्तरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
5

दिया है :  अर्धगोलाकार कटोरे का आंतरिक व्यास = 10.5 cm

अर्धगोलाकार कटोरे की आंतरिक त्रिज्या, (r) = 10.5/2 cm = 5.25 cm

अर्धगोलाकार कटोरे के आंतरिक भाग का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल  = 2πr²

= (2 × 22/7 × 5.25 × 5.25)  

= 173.25 cm²

अर्धगोलाकार कटोरे के आंतरिक भाग का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 173.25 cm²

100 cm² की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय =  ₹16  

1 cm² की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय =  ₹ 16/100

173.25 cm² की दर से इसके आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय =  ₹(16 × 173.25)/100 = ₹ 27.72  

अतः , अर्धगोलाकार कटोरे के आंतरिक पृष्ठ पर कलई कराने का व्यय ₹ 27.72 है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

एक गोलाकार गुब्बारे में हवा भरने पर, उसकी त्रिज्या 7 cm से 14 cm हो जाती है। इन दोनों स्थितियों में, गुब्बारे के पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।  

brainly.in/question/10381319

 

10 cm त्रिज्या वाले एक अर्धगोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। ( लीजिए। )

brainly.in/question/10376512

 

Similar questions