Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

पाठ (लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व) को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए, सभी लोग बराबर हैं।

Answers

Answered by nikitasingh79
9

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की सूची निम्न प्रकार से है -  

(1) वयस्क मताधिकार - लोकतंत्र में सभी वयस्क नागरिकों को समान रूप से मत देने का अधिकार होता है।

(2) निर्वाचित सरकार - लोकतंत्र में जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार चलाते हैं।

(3) समानता एवं स्वतंत्रता - लोकतंत्र समानता एवं स्वतंत्रता के सिद्धांत पर आधारित होता है। कानून के सामने सभी नागरिक समान होते हैं।  

(4) नियमित चुनाव - लोकतंत्र में एक निश्चित अवधि के बाद नियमित रूप से चुनाव होते हैं। भारत में चुनाव प्रत्येक 5 वर्ष के बाद होते हैं।  

(5) कानून का शासन - लोकतंत्र कानून का शासन होता है अर्थात कानून सभी को समान रूप से प्रभावित करता है।  

(6) मूल अधिकार - लोकतंत्र सरकार अपने नागरिकों को बहुमुखी विकास के लिए मूल अधिकार प्रदान करती है। न्यायपालिका इन अधिकारों की रक्षा करती है।

(7) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव - लोकतंत्र में स्वतंत्र निष्पक्ष चुनाव कराए जाते हैं ताकि अयोग्य सरकार को बदला जा सके।  

आशा  है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्व) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15708031#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत क्यों होती है?

https://brainly.in/question/15708235#

सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?

https://brainly.in/question/15708354#

Answered by Anonymous
7

Explanation:

किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं।

आम सुविधाओं का प्रयोग करने का सबको अधिकार।

सभी लोगों को मतदान का अधिकार।

सभी लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति तथा धर्म का पालन करने तथा विकास करने का अधिकार।

न्याय और समानता के प्रति वचनबद्धता।

Similar questions