Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

पृथ्वी तथा चंद्रमा एक-दूसरे को गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते हैं। क्या पृथ्वी जिस बल से चंद्रमा को आकर्षित करती है वह बल, उस बल से जिससे चन्द्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है बड़ा है या छोटा है या बराबर है? बताइए क्यों?

Answers

Answered by nikitasingh79
33

उत्तर :  

पृथ्वी तथा चंद्रमा एक-दूसरे को गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते हैं। पृथ्वी तथा चंद्रमा एक दूसरे को जिस गुरुत्वीय बल से आकर्षित करते हैं वह बल बराबर है ।  

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम के अनुसार : इस विश्व का प्रत्येक पिंड दूसरे पिंड को एक बल से अपनी ओर आकर्षित करता है जो दोनों पिंडों के द्रव्यमानों के गुणनफल के समानुपाती होता है तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Similar questions