Hindi, asked by shaziyanoor72, 8 months ago

पेड़ पौधे का महत्व एस्से 10 sentence ​

Answers

Answered by Anonymous
3

Answer:

वृक्षो को मनुष्य का सच्चा मित्र कहा जाता हैं|वृक्ष हमसे कुछ न लेते हुए भी हमें बहुत कुछ देते हैं जो एक सच्चा मित्र ही कर सकता है|

वृक्षो से हमे मीठे , गुणकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक फल प्राप्त होते हैं जो हमारे दैनिक भोजन का एक महत्वपूर्ण अंग होते हैं| कुछ विशेष वृक्ष जैसे सागोन, शीशम आदि की लकड़ी से फ़र्निचर ,पानी के जहाज ,खेल का समान ,इमारते आदि बनाए जाते हैं जो हमारे दैनिक जीवन एवं देश के विकास मे बहुत महत्व रखते हैं| वृक्षो की छाल,पत्ती , फूलो आदि से कई विशेष प्रकार की औषधिया बनाई जाती हैं जो कई रोगो के इलाज मे उपयोग की जाती हैं|उदाहरण के लिए आयुर्वेद की बहुत सी दवाइयो मे नीम के वृक्ष की छाल ,पत्तियों एवं तेल का उपयोग किया जाता हैं|वृक्ष सूर्य के प्रकाश की उपस्थिती मे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया करते है जिसमे वे कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं तथा प्राणवायु ऑक्सीज़न उत्सर्जित करते हैं|इस प्रकार वृक्षारोपण से ग्रीनहाउस प्रभाव के रोकथाम मे सहायता मिलती हैं |वृक्ष पक्षियो को रहने के लिए घर प्रदान करते है |ग्रीष्म ऋतु मे वृक्षो की छाया मे पशु पक्षियो एवं मनुष्यो को भी सूर्यताप से बचने की शीतल जगह मिलती है |वृक्षो की जड़ो से मृदा अपरदन की क्रिया कम होती हैं एवं वृक्ष मृदा मे भूमिगत जल को संचित रखने मे सहायक होते हैं|

Explanation:

Answered by kunalpant999
3

Answer:

पेड़-पौधे वातावरण से हानिकारक कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हमें ऑक्सीजन (शुद्ध वायु) प्रदान करते हैं। ... पेड़ पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व होता है। वह हमें खाने के लिए अनाज, फल, सब्जी, मसाले आदि प्रदान करते हैं। वे हमें जीवन यापन के लिए कपड़े, तेल ईंधन, औषधि और फर्नीचर के लिए इमारती लकड़ी प्रदान करते हैं।

Follor karo aur answers ka liya.....

okkk byee

Similar questions