Hindi, asked by aradhana1625, 9 months ago

पर
प्र.१ प्रातःकाल और सायंकाल के वातावरण में क्या अंतर होता है? कोई तीन
अंतर बताइए तथा चित्र द्वारा अंतर स्पष्ट कीजिए।​

Answers

Answered by shishir303
6

           प्रातःकाल और सायंकाल के वातावरण में अंतर

प्रातःकाल का वातावरण एकदम ताजगी भरा होता है, वातावरण में शांति होती है। प्रातःकाल में उगते सूरज का दृश्य बड़ा मनोरम होता है, पक्षियों की चहचहाट शुरु हो जाती है। व्यायाम करते लोग और टहलते लोग दिखते हैं। स्कूल जाते छात्र-छात्रायें दिखायी देते हैं।

सायंकाल का वातावरण थोड़ी बोझिलता लिये होता है। वातावरण में शोरगुल होता है। लोग अपने काम-धंधे से वापस आते नजर आते हैं। घरों की बत्तियां जगमगाती नजर आने लगती हैं।

साथ में पांच चित्र दिये गये हैं जिनमें तीन चित्र सुबह के वातावरण के हैं और दो चित्र शाम के वातावरण के हैं।

Attachments:
Similar questions