परिश्रम उन्नति का द्वार है। मनुष्य परिश्रम के सहारे जंगली अवस्था से वर्तमान विकसित अवस्था तक पहुँचा है। इसके सहारे उसने अन्न, वस्त्र ,घर, मकान, भवन, बाँध , पुल एवं सड़कें बनाईं । इससे ही तकनीक का विकास किया, जिसके सहारे आज यह जगमगाती सभ्यता चल रही है। परिश्रम केवल शरीर की क्रियाओं का ही नाम नहीं है। मन तथा बुद्धि से किया गया कार्य भी परिश्रम कहलाता है। हर श्रम में बुद्धि तथा विवेक का पूरा योग रहता है। परिश्रम करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है। परिश्रमी व्यक्ति का जीवन स्वाभिमान से पूर्ण होता है। वह स्वयं अपने भाग्य का निर्माता होता है। उसमें आत्मविश्वास होता है। परिश्रमी किसी भी संकट को बहादुरी से झेलता है तथा उससे संघर्ष करता है। परिश्रम कामधेनु है जिससे मनुष्य की सब इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं | मनुष्य को मरते दम तक परिश्रम का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। जो मनुष्य आलस करते हैं ,वे जीवन में पीछे रह जाते हैं।
उपरोक्त गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उचित विकल्प चुनिए-
प्रश्न 1 वर्तमान विकसित अवस्था तक मनुष्य कैसे पहुँचा ?Immersive Reader
धन व बुद्धि के बल पर
सुखों को भोगकर
परिश्रम कर
अन्न उपजा कर
2. हर श्रम में किसका पूरा योग रहता है?
धन व बुद्धि का
बुद्धि तथा विवेक का
परिश्रम व वक्त का
स्वयं व भाग्य का
3. ‘ विकास’ का पर्यायवाची क्या होता है?
भवन
दिवाकर
पंकज
उन्नति
4. कौन जीवन में पीछे रह जाता है?
जो धीरे चलता है।
आलसी मनुष्य जीवन में पीछे रह जाते हैं।
जो बिना सोचे तेज चलता है ।
जो आत्मविश्वास का सहारा नहीं लेता।
5.मन और बुद्धि द्वारा किया जाने वाला कार्य कहलाता है?
चतुरता
विश्राम
विवेक
परिश्रम
Answers
Answered by
2
दिए गए गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार होंगे...
1. वर्तमान विकसित अवस्था तक मनुष्य कैसे पहुँचा ?
➲ परिश्रम कर
✎... मनुष्य परिश्रम के सहारे जंगली अवस्था से वर्तमान विकसित अवस्था तक पहुँचा है।
2. हर श्रम में किसका पूरा योग रहता है?
➲ बुद्धि तथा विवेक का
✎... हर श्रम में बुद्धि तथा विवेक का पूरा योग रहता है।
3. ‘विकास’ का पर्यायवाची क्या होता है?
➲ उन्नति
✎... विकास का पर्यायवाची उन्नति होता है।
4. कौन जीवन में पीछे रह जाता है?
➲ आलसी मनुष्य जीवन में पीछे रह जाते हैं।
✎... जो मनुष्य आलस करते हैं, वे जीवन में पीछे रह जाते हैं।
5. मन और बुद्धि द्वारा किया जाने वाला कार्य कहलाता है?
➲ परिश्रम
✎... मन तथा बुद्धि से किया गया कार्य परिश्रम कहलाता है।
○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○
Similar questions
Physics,
2 months ago
Hindi,
2 months ago
Accountancy,
2 months ago
Social Sciences,
5 months ago
Science,
5 months ago
Math,
1 year ago
Math,
1 year ago
Math,
1 year ago