Hindi, asked by shubhangni67, 3 months ago

परिवहन निगम को अपने गांव तक बस सुविधा आरंभ करवाने के लिए एक प्रधान पत्र लिखें​

Answers

Answered by borhaderamchandra
2

Answer:

क्या लिखे,

जिनके खुद के डेपो गिरवी रखे है उनको क्या पत्र लिखे

Answered by yakshitakhatri2
5

Aɴsᴡᴇʀ ☄

────────────────────────

सेवा में,

प्रबंधक महोदय,

दिल्ली परिवहन निगम,

आईपी स्टेट डिपो नई दिल्ली l

विषय - ‘हरित विहार’ कॉलोनी तक बस चलाने के संबंध में l

महोदय,

मैं आपका ध्यान ‘हरित विहार’ कॉलोनी की परिवहन समस्या की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। यमुना पार क्षेत्र में दिल्ली और गाज़ियाबाद की सीमा पर बसी इस कॉलोनी की आबादी दस हजार से अधिक है। यह कॉलोनी 12 या 13 साल पुरानी है परंतु यहाँ से होकर जाने वाली दिल्ली परिवहन निगम की कोई बस नहीं है। इसका पूरा फायदा फटफट सेवा आटो और अन्य प्राइवेट वाहन वाले उठाते हैं। वे यात्रियों से मनमाना किराया तो वसूलते ही हैं पर अपनी मर्जी से आते-जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

अतः आपसे प्रार्थना है कि इस कालोनी से केंद्रीय टर्मिनल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों तक जाने वाली बस चलवाने की कृपा करें। हम क्षेत्र के निवासी गण आपके आभारी होंगे।

सधन्यवाद,

भवदीय,

अमर दीप,

सचिव,

हरित विहार रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन,

दिल्ली,

15 मार्च, 20XX

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━

Mark as brainliest ✔

Similar questions