परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं ?
Answers
Answer:There are two types of changes 1.Physical change and permanent changes
Explanation:
Physical change in temporary. Chemical change is permanent
परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं..
भौतिक परिवर्तन
एवं
रासायनिक परिवर्तन
Explanation:
भौतिक परिवर्तन — वह परिवर्तन जिसमें परिवर्तन करने के पश्चात पदार्थ को उसकी पूर्ववत् अवस्था में प्राप्त किया जा सके, अर्थात पदार्थ परिवर्तन के बाद पुनः अपनी भौतिक अवस्था में आ जाए, उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं।
भौतिक परिवर्तन में परिवर्तन के बाद कोई नया पदार्थ नहीं बनता, केवल पदार्थ के भौतिक गुणों में अंतर आ जाता है। भौतिक परिवर्तन एक अस्थाई परिवर्तन होता है।
उदाहरण: मान लीजिए लोहे का चूर्ण और गंधक के चूर्ण को आपस में मिला दें और तो लोहे और गंधक के चूर्ण आपस में पूरा नहीं मिलते। जब चाहे लोहे के चूर्ण को चुबंक की सहायता से अलग किया जा सकता है या पानी में घोलकर अलग किया जा सकता है। उसी प्रकार किसी रबर को खींचते हैं तो रबर के आकार में परिवर्तन होता है। लेकिन रबड़ दवाब हटने के बाद वह अपने अपने पूर्वकाल में आ जाती है। यह दोनों भौतिक परिवर्तन के उदाहरण हैं।
रासायनिक परिवर्तन — रसायनिक परिवर्तन में किसी पदार्थ को उसकी पूर्ववत अवस्था में पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है। रसायनिक परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है और रसायनिक परिवर्तन स्थायी परिवर्तन होता है। रसायनिक परिवर्तन में परिवर्तन के बाद पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुणों में अंतर आ जाता है।
उदाहरण : लोहे और गंधक के चूर्ण को आपस में मिलाकार गर्म करने पर वह आयरन ऑक्साइड बन जाता है, और उसे अपना लोहे के चूर्ण में प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए यह एक रसायनिक परिवर्तन हुआ। उसी तरह दही का जमना एक रसायनिक परिवर्तन है, क्योंकि दूध से दही जमने के बाद दही को पुनः दूध के रूप में नही पाया जा सकता।