Hindi, asked by Shrabbugrachou, 1 year ago

Paragraoh writing on morning walk in hindi

Answers

Answered by rachanavyas
2
सुबह की सैर | Subhah Ki Sair | Morning Walk

एक पुरानी कहावत है  “ जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है|” ठीक यही बात सुबह की सैर पर लागू होती है| जो जल्दी उठकर सैर करता है उसे उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन प्रचुर मात्रा में मिलते है| जो व्यक्ति आलस्यवश कभी सुबह की सैर पर नहीं जाते वे प्रकृति के अप्रतिम सौन्दर्य से वंचित रह जाते है| प्रकृति का हर रूप अति सुंदर है पर सुबह-सुबह तो वो मानो नूतन श्रृंगार करती है| पुष्पों का वो आकर्षक विकास और खुशबू बरबस ही नेत्रों को अपनी ओर खींच लेते हैं| सुबह की ताज़ी हवा प्रदूषण से रहित होती है जो प्रचुर मात्रा में जीवनप्रदायिनी आक्सीजन प्रदान करती है| मुझे बचपन से ही सुबह की सैर पर जाना पसंद है| ये मुझे दिनभर स्फूर्त और ऊर्जावान बनाये रखती है| ओसकण तो सिर्फ सुबह के ही अतिथि है| हरी घास और पत्तियों पर उन्हें निहारना प्रकृति से सीधा सम्बन्ध स्थापित करता है| सुबह की सैर के हर आयु वर्ग के अपने-अपने तरीके है| युवा वर्ग जॉगिंग करना या दौड़ लगाना पसंद करते हैं वहीं बुजुर्गजन टहलना| दूसरी ओर बुजुर्ग महिलाएं कीर्तन करना तो अधेड़ आयुवर्ग योगासन करने को ज्यादा महत्व देते है| एक विश्लेषण में ये प्रमाणित किया गया है कि सुबह की सैर पर जाने वाले अन्यजनों की तुलना में अधिक शांत और चैतन्य होते है| सुबह-सुबह पक्षियों का कलरव करना और  चहकना हमें मानसिक आनंद देता है वहीं उनकी समर्पित कर्मठता हमारी प्रेरणा बन जाती है| सुबह दीर्घ श्वास लेने से फेफड़े मजबूत होते है| भूख खुलकर लगती है| प्रात: काल का बाल सूर्य सेवन शरीर में विटामिन डी प्रदान करता है| सूर्य को आरोग्य का देव माना जाता है| कई लोग सुबह सूर्य नमस्कार भी करते है| सुबह की सैर के वक्त मुठ्ठियाँ बंद करके लम्बे-लम्बे डग भरते हुए निशब्द चलना चाहिए| इससे रक्तचाप सामान्य व मधुमेह नियंत्रण में रहता है| सुबह की सैर के अनगिनत फायदे है नुकसान कुछ भी नहीं| ये बिना खर्च के स्वस्थ रहने का रामबाण उपाय है| प्रकृति का सानिध्य सबको सुलभ है| आवश्यकता है तो सिर्फ आलस्य त्यागकर उसका आनंद उठाने की|    
Similar questions