Hindi, asked by rohitsharma269pb48yb, 1 year ago

Parishram ka mahatva in Hindi nibandh

Answers

Answered by diyu224
7
hope it is helpful you
Attachments:

divya245653: ok
divya245653: byy
divya245653: oh i am diya
divya245653: yes
divya245653: bhai
Answered by BrainlyQueen01
19
❇ परिश्रम की महत्त्व ❇
___________________________

♣ परिश्रम क्या है :- 

परिश्रम सफलता की वह सुनहरी कुंजी हैं जिसके द्वारा मनुष्य अपने किसी भी कार्य में सफल हो सकता है | परिश्रम से जीवन में कोई भी कार्य करना संभव है| फिर चाहे वह कार्य कितना भी कठिन क्यों ना हो |


♣ परिश्रम का महत्व :-

परिश्रम का मनुष्य जीवन में बहुत महत्व है वैसे तो यह जीवन मनुष्य का भगवान के द्वारा दिया गया एक उपहार है, परंतु इस जीवन को सार्थकता प्रदान करना ही हमारा धर्म है | परिश्रम से मनुष्य कुछ भी कर सकता है परिश्रम ही राजा को रंक और दुर्बल को सबल बनाती है। 


परिश्रम का हमारे जीवन पर ही नहीं बल्कि हमारे देश पर भी असर होता है। जिस देश के नागरिक पढ़े लिखे एवं परिश्रमी वह देश बड़ी ही तेजी से विकास एवं उन्नति करता है |


वैसे तो सभी व्यक्ति के अपने-अपने विचार होते हैं एवं सभी लोगों का अपना एक सपना होता है लोग अपने जीवन में तरह-तरह की कल्पनाएं करते हैं परंतु केवल कल्पना मात्र करने से हमें सफलता नहीं मिलेगी उसके लिए केवल एक ही उपाय करना होगा वह है - परिश्रम |


परिश्रम के बिना हमारा जीवन व्यर्थ है क्योंकि प्रकृति द्वारा दिए गए संसाधनों का उपयोग वही कर सकता है जो परिश्रम पर विश्वास करता है । प्रकृति मैं संसाधनों की कमी नहीं है परंतु उसे उपयोग में लाने का कार्य केवल एक मनुष्य ही कर सकता है और उसके लिए परिश्रम ही एकमात्र उपाय है |


जैसा कि हम बचपन से सुनते आ रहे हैं -

'परिश्रम का फल मीठा होता है' | इसका कहने का अर्थ क्या है कि जो भी व्यक्ति परिश्रम करता है वह कभी भी व्यर्थ नहीं होता है हमें उस कार्य का फल अवश्य प्राप्त होता है तभी तो बड़े बुजुर्गों ने कहा है कि परिश्रम करने वालों की कभी हार नहीं होती |


जो व्यक्ति परिश्रमी होते हैं , वैसे व्यक्ति मुश्किलों व संकटों के आने से भयभीत नहीं होते अपितु उस संकट के निदान का हल ढूँढ़ते हैं।

_____________________

धन्यवाद!

☺️☺️☺️

Similar questions