Hindi, asked by ananyapandey1007, 7 months ago

Please anyone can give be a long eassy writing on bhagat singh in hindi.. Please give me It was so urgent Please tell me

Answers

Answered by rasneet25
1

भगत सिंह का जन्म वर्तमान पाकिस्तान के लायलपुर, बंगा गांव में हुआ था। उनका परिवार स्वामी दयानंद के विचारधारा से अत्यधिक प्रभावित था। कहते हैं ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं’ भगत सिंह के बचपन के कारनामों को ही देख कर लोगों को यह आभाष हो गया था की वह वीर, धीर और निर्भीक हैं।

भगत सिंह, “भागो वाला”

भगत सिंह के जन्म के समय पर उनके पिता “सरदार किशन सिंह” व उनके दोनों चाचा “सरदार अजित सिंह” तथा “सरदार स्वर्ण सिंह” ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ होने के वजह से जेल में बंद थे। जिस दिन उनका जन्म हुआ उसी दिन उन्हें जेल से रिहा किया गया। ऐसे में भगत सिंह के घर में खुशियों की बाढ़ सी आ गई। अतः भगत सिंह की दादी ने उनका नाम “भागो वाला” अर्थात भाग्यशाली रख दिया।

भगत सिंह की शिक्षा दीक्षा

भगत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल से हुई। प्राथमिक शिक्षा के पूर्ण होने के पश्चात 1916-17 में उनका दाखिला लाहौर के डीएवी स्कूल में करा दिया गया।

भगत सिंह को प्रभावित करने वाले कारक

भगत सिंह का संबंध देशभक्त परिवार से था वह शूरवीरों की कहानियां सुन कर बड़े हुए थे। साथ ही विद्यालय में उनका संपर्क लाला लाजपतराय तथा अंबा प्रसाद जैसे क्रांतिवीरों सें हुआ। उनकी संगति में अब भगत सिंह के अंदर की शांत ज्वालामुखी सक्रिय अवस्था में आ रही थी और इन सब के मध्य 1920 में हो रहे गांधी जी के सविनय अवज्ञा आंदोलन ने भगत सिंह में देशभक्ति के जोश को चरम पर पहुँचा दिया।

Similar questions