Hindi, asked by SwathiSajeevan8785, 11 months ago

Pls give an essay on "suryodaya par nibhand in hindi

Answers

Answered by 72600happygmailcom
1
सूरज सौरमंडल का सबसे ज्यादा चमकने वाला सितारा है। इसका उदय पूर्व दिशा में होता है। जब सुर्य का उदय होता है उस समय वह लाल रंग का दिखाई देता है और पुरे आकाश में भी लालिमा छाई होती है। सूर्योदय के होते ही अंधकार भाग जाता है और सब तरफ रोशनी फैल जाती है। सूर्योदय से ही लोगों को सुबह होने का पता चलता है और लोग जाग जाते है। सूर्योदय का दृश्य बहुत ही मनोहरम होता है।

उस समय चारों तरफ शांति ही होती है। सूर्योदय के समय सैर के लिए जाने वाला व्यक्ति कभी बिमार नहीं पढ़ता क्योंकि उस समय वातावरण बिल्कुल शुद्ध होता है और ऑक्सीजन की मात्रा सबसे अधिक होती है। सभी पशु पक्षी पेड़ पौधे जाग जाते है। पेड़ सूरज की किरणों से अपना भोजन बनाना शुरू करते हैं और पक्षी भी चहकते हुए नजर आते है। सुबह के समय हम सूरज को सीधी नजरों से देख सकते है।

सूर्योदय के साथ ही लोग मंदिर में भी पूजा के लिए जाते है। सुबह के समय प्रकृति अपने सबसे अच्छे रूप में होती है। बड़े बुजुर्ग कहते है कि सूर्योदय के साथ हमें भी जाग जाना चाहिए। सूर्योदय अपने साथ साथ नई उमंग और उम्मीद लेकर आती है। सूर्योदय के साथ लोग नए उत्साह की शुरूआत करते है। लोग सूर्य को देवता भी मानते है और सूर्योदय होने पर उसको जल अर्पित करते है। सूर्योदय एक पावन बेला है जिस समय लोगों रा मन भी बिलकुल शुद्ध होता है और नई शुरूआत करने का एक सुनहरा मौका मिलता है।




if it helps, mark Brainiest please


Similar questions