Hindi, asked by rahulveera4642, 1 year ago

plz give me a short nibandh or essay on tyag in Hindi.It's urgent

Answers

Answered by Kritika786
14
एक व्यक्ति के अंदर त्याग और बलिदान दोनों का होना आवश्यक है। ये भावनाएँ मिलकर ही व्यक्ति को समाज तथा देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। नागरिक को चाहिए कि अपने देश के लिए बलिदान करने में हिचकिचाए नहीं। यही उसकी सच्ची देशभक्ति कहलाएगी। समय बदल रहा है लोगों के अंदर ये भावनाएँ समाप्त हो रही है। अच्छाई तथा आदर्श धूमिल हो रहे हैं। लोगों के अंदर स्वहित की भावनाएं अधिक बढ़ रही हैं। देशभक्त लोग स्वहित को परे रखते हैं। उनके लिए पहले देश हैं फिर वह। वह अपने देश की रक्षा, सम्मान और गौरव के लिए स्वयं की आहुति बिना हिचकिचाए दे देते हैं। भगत सिंह, आज़ाद आदि ऐसे अनगिनत देशभक्तों के उदाहरण है जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर अपनी देशभक्ति साबित की। इनके इस देशभक्ति ने लोगों में एकता स्थापित की और देश को आजाद करवा लिया।
Similar questions